आप सभी ने कभी न कभी किन्नू फल जरूर खाया होगा। देखने में संतरे जैसा लगने वाला ये खट्टा मीठा फल स्वाद के साथ -साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर जूस की दुकानों में नज़र आने वाला ये फल पंजाब का मुख्य फल है। पंजाब में इसे फलों का राजा माना जाता है। हमारे दैनिक आहार में किन्नू को शामिल करने से हमारे स्वास्थ्य में कई तरह से सुधार हो सकता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में किन्नू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानें सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में
पाचन प्रक्रिया को सुचारु करे
अपने नियमित आहार में किन्नू का सेवन पाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है। यह पेट में आसानी से घुल जाता है और पाचन तंत्र पर कोई दबाव डाले बिना ही पाचन में मदद करता है। जिन लोगों को कमजोर पाचन की समस्या है उन्हें अपने आहार में किन्नू को जरूर शामिल करना चाहिए। किन्नू फाइबर तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे चबाकर खाने से लाभ होता है। इसके अलावा इसके जूस का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। सर्दियों में किन्नू को किसी न किसी रूप में अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: पंचफोरन में छिपा है सेहत का खजाना, इन बीमारियों से आपको दिला सकती हैं छुटकारा
हार्ट बर्न की समस्या कम करे
कई लोगों में अतिरिक्त एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या होती है। अगर आप एसिडिटी (एसिडिटी को दूर करें ये घरेलू नुस्खे ) या सीने में जलन से पीड़ित हैं, तो किन्नू आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। किन्नू में भरपूर मात्रा में मिनरल पाए जाते हैं इसलिए ये एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद करता है। खासतौर पर जो लोग ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं उनमें हार्ट बर्न और एसिडिटी की समस्या ज्यादा होती है इसलिए उन्हें किन्नू का सेवन जरूर करना चाहिए।
Recommended Video
त्वचा के लिए लाभकारी
किन्नू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन सी एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करता है. किन्नू खाने या इसका जूस पीने से चेहरे की झुर्रियों से निजात पाया जा सकता है। किन्नू में मौजूद खनिज न केवल हमारे समग्र चयापचय को बढ़ाते हैं बल्कि वे आपको निर्दोष और चमकती त्वचा पाने में भी मदद करते हैं। बॉडी स्क्रबिंग के लिए आप किन्नू के छिलके को सुखाकर इसका स्क्रबर बना सकती हैं। इसे ब्लैकहेड्स के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार भी माना जाता है।
भरपूर एनर्जी देता है
नियमित रूप से किन्नू का सेवन हमारे शरीर को अधिक सक्रिय बनाता है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर किन्नू में ग्लूकोज, फ्रक्टोज़ और सुक्रोज भी पाया जाता है। किन्नू को एनर्जी का सर्वोत्म स्रोत माना जाता है। अधिक थकान लगने पर इसका जूस या फल के रूप में इसका सेवन बेहद लाभकारी होता है। किन्नू के जूस को आप वर्क आउट के बाद एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: काली गाजर खाने के कई है फायदे, आप भी जानें
कैल्शियम से भरपूर
अन्य खट्टे फलों की तुलना में, किन्नू में लगभग 2.5 गुना अधिक कैल्शियम होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
किन्नू का सेवन किसी भी रूप में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई अन्य समस्या होने पर इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock and free pik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।