ये तो आप जानती ही हैं कि गुड़ आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है लेकिन क्या आप जानती हैं कि गुड़ खाने का भी समय होता है अगर आप गुड़ को सही समय पर सही तरीके से खाएंगी तो आपकी आधी से ज्यादा बीमारियां ऐसे ही दूर हो जाएंगी। इस वीडियो को देखिए और जानिए गुड़ के बारे में कुछ जरूरी बातें। क्या गुड़ कभी भी खा सकते हैं। क्या हर परेशानी के लिए सिर्फ गुड़ ही काफी है? आपके इस सारे सवालों का जवाब इस वीडियो में है कि गुड़ कब खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए। गुड़ खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर सर्दियों और प्रदूषण के समय में तो आपको गुड़ खाना चाहिए।
गुड़ के Nutrition Facts जानिए
10 ग्राम गुड़ खाने से आपको क्या फायदा मिलता है क्या आप इस बारे में जानते हैं? 10 ग्राम गुड़ में 38.3 कैलोरी होती हैं। इसमें 9.8 ग्राम Carbohydrate और 0.40 ग्राम पानी होता है। इसमें प्रोटीन कम होता है और fat बिल्कुल भी नहीं होता। तो अब आप समझ ही गई होंगी कि आपको गुड़ खाने से कितना फायदा मिलता है।
इस वीडियो में ये बताया गया है कि आपको किस परेशानी के लिए गुड़ कैसे खाना चाहिए और उससे आपको कैसे फायदा मिलेगा।
Acidity से परेशान हैं?
जिन लोगों को acidity की परेशानी है उन्हें ये बात जरूर जाननी चाहिए कि उन्हे हमेशा दोपहर और रात के खाने के बाद गुड़ जरूर खाना चाहिए इससे आपका blood purify होता है। आप चुस्त महसूस करती हैं और आपको acidity की परेशानी कम होती है। लगातार इसे खाने से ये परेशानी दूर भी हो सकती है।
Read more: बिना कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए सर्दियों में खाएं ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की
कमज़ोरी महसूस हो रही है?
अगर आपको दिनभर काम करते करते कमज़ोरी महसूस हो तो आपको पानी या दूध के साथ 10 ग्राम गुड़ लेना चाहिए इससे आपको instant energy मिलेगी और आपकी weakness भी दूर हो जाएगी। गुड़ को पानी या दूध के साथ लेने से पेट को ठंडक मिलती है और आप राहत महसूस करती हैं।
जोड़ों में दर्द रहता है?
जिन्हें जोड़ो में दर्द की समस्या है उन्हें गुड़ कैसे खाना चाहिए इस वीडियो में ये भी बताया गया है। गुड़ के एक पीस को अगर आप अदरक के एक पीस के साथ मिलाकर खाती हैं तो इससे आपके जोड़ों का दर्द ठीक होता है।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Video Editor: Syed Afraz