आज के समय में अधिकतर लोग खुद को फिट रखने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर फोकस करते हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों का वजन अधिक होता है, वह उसे कम करने के लिए कई तरह की पॉपुलर डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं पॉपुलर डाइट में से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें आपके खाने के टाइम का एक विंडो पीरियड होता है। उस विंडो पीरियड में सही तरह से भोजन करने से अतिरिक्त वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह एक ऐसी डाइट है, जिसे पूरी दुनिया में लोग फॉलो करना पसंद करते हैं और इसमें सिर्फ आम लोग ही शामिल नहीं है, बल्कि सेलेब्स भी अपने वजन को मेंटेन करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट का सहारा ले चुके हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट की मदद से वजन कम किया-
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा यकीनन एक फिटनेस आइकन हैं। 48 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने खुद को जिस तरह मेंटेन किया है, वह यकीनन काबिल-ए-तारीफ है। मलाइका अपनी बॉडी को टोन्ड बनाए रखने के लिए योग व तरह-तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने खान-पान को लेकर भी बहुत अधिक स्ट्रिक्ट रहती हैं। वह ना केवल इस बात का ध्यान रखती हैं कि उन्हें क्या खाना है, बल्कि उन्हें उसे किस समय खाना है, यह भी उनके लिए उतना ही अहम् है। मलाइका ने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट की मदद ली। वह सुबह कुछ भी नहीं खाती है क्योंकि वह वह हर दिन शाम 7-8 बजे के बीच रात का खाना लेती हैं और उसके बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक 16 घंटे की फास्टिंग रखती हैं। मलाइका का मानना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है।
भारती सिंह
हाल ही में, भारती सिंह ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन प्रेग्नेंट होने से पहले भारती सिंह ने किसी भी तरह की कॉॅम्पलीकेशन को कम करने के लिए वजन कम करने की ठानी। इस कॉमेडियन स्टार ने दस महीने में 15 किलो वजन कम किया। वजन कम करने में भारती की मदद की इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट ने।
यहां तक कि खुद भारती ने बताया था कि कैसे दोपहर 12 बजे उनका पहला भोजन और शाम 7 बजे उनका अंतिम भोजन एक गेम-चेंजर साबित हुआ। इतना ही नहीं, भारती ने यह भी बताया था कि वह अपने विंडो पीरियड में सीमित मात्रा में पराठा और मक्खन सहित अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों का आनंद लेती थीं। वजन कम करने के बाद भारती के लिए कंसीव करना आसान हो गया और उन्होंने डिलीवरी के आखिरी दिन तक भी काम किया।
इसे भी पढ़ें: अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो फास्टिंग का ये नया तरीका अपनाइए
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
यह तो हम सभी जानते हैं कि परदे पर बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखने से पहले आलिया थोड़ी चबी थी। यहां तक कि डेब्यू मूवी से पहले करण जौहर ने उन्हें वजन कम करने के लिए भी कहा था। जिसके बाद उन्होंने महज सिर्फ 3 महीने में उन्होंने 16 किलो वजन कम किया। हालांकि, उन्हांने इसके लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट की मदद ली। वह अपने वर्कआउट के अलावा खाने-पीने पर भी उतना ही ध्यान देती है। 16: 8 नियम का पालन करके उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट की, जिसने आलिया को वजन कम करने में मदद की।
इसे भी पढ़ें: 50+ महिलाएं करें इंटरमिटेंट फास्टिंग, हड्डियांं रहेंगी दुरुस्त और वजन रहेगा कंट्रोल
जैकलीन फर्नांडीज
View this post on Instagram
जैकलीन फर्नांडीज अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन वह वेट लॉस के लिए और एक परफेक्ट फिगर पाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट को फॉलो करने में विश्वास रखती हैं। 36 वर्षीय पूर्व मिस श्रीलंका यूनिवर्स ने एक बार बताया था कि उनकी फ्लेक्सिबिलिटी और फिट शरीर का श्रेय जिम और कसरत को नहीं, बल्कि इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट को जाता है।
तो अब अगर आप भी इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट से वजन कम करने का मन बना रही हैं, तो एक बार किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद और उनकी गाइडेंस में ही इसे शुरू करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।