मैगी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। जब घर में कुछ बना न हो, तो बस मैगी की याद आती है। ऐसा कहा जा सकता है कि हर खुशी, गम की दवा मैगी है। आपने कितने टाइप की मैगी खाई है? शायद प्लेन, वेजिटेबल, चीज़, फ्राइड। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आए दिन मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट सफल नहीं होता है। कुछ चीजें जितनी सिंपल रहें तो उतनी अच्छी लगती है। आजकल सोशल मीडिया पर मैगी की रेसिपीज जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन ये रेसिपीज मास्टर शेफ द्वारा नहीं बताई जा रही हैं, बल्कि आम लोग नई-नई रेसिपी लेकर आ रहे हैं। कोई मैगी में पेस्ट्री डाल रहा है, तो कोई पान मसाला। चलिए एक नजर डालते हैं इन अजीबो-गरीब मैगी रेसिपीज पर।
चॉकलेट मैगी
कुछ मीठा हो जाए। यह बात हर बात लागू नहीं होती है। कई बार दो बेहतरीन चीजों का कॉम्बिनेशन भी अच्छा नहीं होता है। इस बात का जीता-जागता सबूत चॉकलेट और मैगी का कॉम्बिनेशन है। सुनकर ही कितना अजीब लग रहा है। सोचिए जिन लोगों ने ये मैगी टेस्ट की होगी,उनका क्या हाल हो रहा होगा।
ओरियो-आइसक्रीम मैगी
सोचिए अगर कोई आपको मैगी में उसका ओरिजनल मसाला न डालकर दे, तो आपका रिएक्शन क्या होगा। क्या आप वह मैगी खा पाएंगे? शायद नहीं लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो मैगी को ओरियो और आइस क्रीम के साथ खाते हैं।
मिल्क मैगी
सोचिए मैगी में पानी की जगह दूध मिलाया जाए तो क्या होगा? एक बार को तो मैगी के साथ दूध का दर्द सह लेंगे, लेकिन इसके साथ चिली फ्लेक्स और मसाला डाला जाए तो क्या धरती पर जीवन संभव है? यहां तक भी ठीक था, लेकिन हद तो तब हो गई जब इस रेसिपी के शेफ ने कैप्शन में लिखा ''बेस्ट मैगी रेसिपी'। ये सुनकर पता चला मनुष्य कुछ भी कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में
मैगी मिल्क शेक
दूध में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए कई चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर खाने को पौष्टिक बनाया जाए। लेकिन, हम कहां मानने वाले हैं। हेल्दी खाने के चक्कर में कुछ विचित्र प्राणियों ने मैगी मिल्क शेक की रेसिपी इजात की है। मैगी और मिल्क शेक या तो सिर्फ मैगी खा लो, या मिल्क शेक पी लो। एक-साथ वाला चक्कर यहां नहीं चल सकता है।
इसे भी पढ़ें: नॉन-वेज लवर भी मैगी से बना सकते हैं ये रेसिपी
Recommended Video
गोलगप्पे वाली मैगी
क्या आपको गोलगप्पे पसंद है। लेकिन अब नहीं होंगे। क्योंकि अब इसके साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जा चुका है। ये एक्सपेरिमेंट सुनकर आपके मुंह से बस एक ही बात निकलेगी, कोई तो रोक लो। गोलगप्पे में मैगी, सोचिए जरा न मैगी बची न गोलगप्पा।
रूह अफजा मैगी
गर्मियों के दौरान रूह अफजा पीया जाता है। कई लोग इसे पानी के साथ मिलाकर बनाते हैं, तो कई दूध के साथ। लेकिन टेस्ट दोनों का बेस्ट होता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि चटपटे और मीठे का कॉम्बिनेशन हर बार सही होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाजार में रूह अफजा मैगी बिक रही है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।