अगर आप अपनी पसंदीदा फिल्मी सितारों की हर चीज कॉपी करते हैं तो आपको उनका लंच बॉक्स भी फॉलो करना चाहिए। ये कॉपी करने की आदत आपको हेल्दी रखेगी। सबसे अच्छी बात है कि आपके पसंदीदा फिल्मी सितारों का लंच बॉक्स आपके ही लंच बॉक्स से मिलता-जुलता होता है और इस कारण आप उनको और अधिक पसंद करेंगी।
तो चलिए जानते हैं कि किस फिल्मी सितारे का कैसा होता है लंच?
1श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर जितनी सिंपल दिखने में हैं उतना ही सिंपल उनका लंच बॉक्स भी है। खाने के मामले में वह बिल्कुल ममॉज़ गर्ल हैं। उनका लंच बॉक्स उनकी मम्मी खुद पैक करावती हैं और उनके लंच बॉक्स में महाराष्ट्रीयन खाना ही हमेशा होता है। जिसमें ग्रिल फिश, रवा, फ्राई फिश, खट्ठी-मीठी दाल और वरण व सब्जी सामान्य तौर पर होती हैं। (Read More: श्रद्धा कपूर इस खाने के बिना नहीं रह सकती हैं, जानिए कौन सा है वो फूड)
2तापसी पन्नू

बॉलीवुड की नेक्स्ट उभरती हुई सुपरस्टार तापसी पन्नू अपने खाने-पीने का काफी ख्याल रखती हैं। अगर दिल्ली में शूटिंग होती है तो वे लंच में अपनी मां के हाथों से ही बना खाना खाती हैं। इसमें मटर पनीर और कटहल जरूर होता है। इसके अलावा आलू-पूरी, छोले और दाल-चावल ही उनके लंच बॉक्स में होते हैं।
3अदा शर्मा

अदा शर्मा अपनी मां के साथ रहती हैं और वे खाने के मामले में अपनी मां का हर कहना मानती हैं। इनका लंच बॉक्स इनकी मां ही तैयार करती हैं। इनके लंच बॉक्स में हर दिन चावल जरूर होते हैं।
4हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी का लंच उनकी डाइट के अनुसार पैक होता है। उनके टिफिन में कभी ग्रील चिकन वेजिटेबल होता है तो कभी सूखी मूंग दाल की सब्जी होती है।
5आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का खाना घर से आता है। आलिया पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उनके लंच बॉक्स में रोटी-सब्जी और द्ल-सब्जी ही होती है। कई बार सलाद के साथ आलू भी होते हैं। यह सबकुछ आलिया की मम्मी अपने हाथों से बनाकर देती हैं।