इंटरनेट की दुनिया ने हमें ऐसे-ऐसे व्यंजन से रूबरू करवाया है, जिसके बारे में शायद हमने सुना भी नहीं। क़्वॉसॉन्ग, बेगल्स, मफिन्स, तिरामिसू और क्रेम ब्रुले जैसे डेजर्ट्स से हमारी स्वीट क्रेविंग्स को बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं। इन्हीं में एक ऐसा स्वीट है जो आजकल आपने इंस्टाग्राम में सुर्खियां बटोरता देखा होगा। स्विस रोल जो एक लोकप्रिय यूरोपीय डेजर्ट है आसानी से उपलब्ध होता है। यह केक ही है बस इसे रोल करके बनाया और सर्व किया जाता है। इसे तरह-तरह के सॉस से सजाया जाता इसके ऊपर तरह-तरह के सॉस डाले जाते हैं। आज चलिए आपको विस्तार से बताएं कि स्विस रोल क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है।
क्या होते हैं स्विस रोल?
स्विस रोल एक तरह का केक ही है जिसमें वनिला की थिन लेयर होती है और उसके चारों ओर स्ट्रॉबेरी या रास्पबेरी जैम होता है। अब इसमें कई तरह के वेरिएशन किए जा रहे हैं जिनमें चॉकलेट के साथ बटर क्रीम, व्हिप्ड क्रीम, चॉकलेट गनाश, फज और मार्शमैलो की फिलिंग्स होने लगी है। इसे काटने के बाद एक खूबसूरत स्वर्ल बनते हैं और यह यूरोपीय डिश यूनाइटेड स्टेट्स में जेली रोल के नाम से भी जानी जाती है।
इसे भी पढ़ें: गर्म पत्थर पर बनाई जाती थी ब्रेड, जानें फिर कैसे बनने लगा केक?
कहां से आया स्विस रोल?
अधिकतर लोगों को इसका नाम सुनकर लगता है कि यह स्विट्जरलैंड से आया है, लेकिन ऐसा कोई दावा नहीं है। 19वीं सदी के मिड में इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में इस तरह के रोल्स बनाए जाते थे। अमेरिकी आमतौर पर रोल्ड केक को जेली रोल कहते हैं और ब्रिटिश बेकर्स रोल किए गए केक को स्विस रोल बताते हैं। वहीं स्विट्जरलैंड में लोग रोल्ड मीट और पेस्ट्री के लिए फ्रेंच नाम का इस्तेमाल करते हैं जिसे रूलाड कहते हैं।
स्विस रोल से कितना अलग है रूलाड
रूलाड एक फ्रांसीसी शब्द है जिसका अर्थ है रोल्ड अप होता है इसका उपयोग मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजनों का वर्णन करने के लिए किया जा सकता है। इसमें स्विस रोल केक, मेरेंग्यू से बने रोल्ड केक (स्पंजी केक बनाने के टिप्स)और रोल और स्टफ्ड मीट व्यंजन शामिल हैं। फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में रोल्ड केक को रूलाड रूप में जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: फ्रांस की सबसे लोकप्रिय डेजर्ट 'पुडिंग' की शुरुआत की ये है कहानी
स्विस रोल बनाने के टिप्स-
- स्विस रोल केक बनाने के पैन को गर्म करें और अगर आप चाहते हैं कि केक पैन के बीच में न चिपके, तो उसे रोकने के लिए पैन को पार्चमेंट पेपर से ढक दें और बैटर डालने से पहले इसे मक्खन से स्मूथ कर लें।
- केक को बेक करने के बाद उसे ठंडा कर लें। इसके लिए केक को पहले एल्युमीनियम फॉइल से कवर करें। इससे केक के अंदर मॉइश्चर भी रहेगा और वह ड्राई नहीं होगा।
- अगर आप चाहती हैं कि केक में क्रैक्स न आएं तो पहले उसका सही बैटर तैयार करना जरूरी है। कुछ रेसिपीज में लो ग्लूटेन आटे का इस्तेमाल होता है लेकिन टेंडर स्पंज के लिए मैदे का इस्तेमाल अच्छा होता है।
- सही कंसिस्टेंसी वाली फिलिंग केक में स्प्रेड करें। अगर आपका जैम ही ठीक नहीं है तो स्विस रोल भी अच्छा नहीं बनेगा। अगर जैम बहुत ज्यादा गाढ़ा और चंकी होगा तो अच्छी तरह से नहीं फैलेगा।
इन टिप्स का ध्यान रखकर आप भी घर पर स्विस रोल तैयार कर सकती हैं। अगर आपने इसे बनाया है तो इसकी रेसिपी हमारे साथ शेयर कर सकती हैं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit: freepik