भारतीय खाना हर जगह लोकप्रिय है फिर चाहे देश हो या विदेश और देश के हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है जैसे अरुणाचल प्रदेश- अनाज और फलों के उत्पादन के लिए अहम माना जाता है।
लेकिन इन सब चीजों के परे अरुणाचल प्रदेश की एक चीज और है जो लोकप्रिय है और वह है यहां का खाना। आज हम आपको इस लेख में अरुणाचल प्रदेश की ऐसी डिशेज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
लुटकेर(Lutker)
यह अरुणाचल प्रदेश की लोकप्रिय डिश है जिसे चावल के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए चिकन या मीट और सूखी मिर्च की जरूरत होती है। यह एक तरह की साइड डिश है जिसे चावल के साथ खाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होती है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस डिश को जरूर खाएं।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां के असली स्वाद को टेस्ट करना ना भूलें
पेहक(pehak)
पेहक अरुणाचल प्रदेश की वेजिटेरियन डिश है जिसे सोयाबीन और मिर्च से बनाया जाता है। यह एक तरह की चटनी है जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसमें किंग चिली मसाला डाला जाता है। आमतौर पर इसे चावल के साथ साइड डिश के तौर पर लिया जाता है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रही हैं तो पेहक को जरूर ट्राई करें।(ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला)
वुंगवुत नगाम(Wungwut Ngam)
अरुणाचल प्रदेश की फेमस डिश में से एक है यह डिश जिसे चिकन और राइस पाउडर और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसमें चावल और चिकन(ऐसे बनाएं चिकन फिंगर्स) को अच्छे से पकाया जाता है जब तक कि वह भूरा न हो जाए। यह आपको रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा और स्ट्रीट फूड पर भी। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस डिश को जरूर खाएं।
माला रोटी
आपको सुनने में यह आम रोटी की तरह लग रही होगी लेकिन असल में यह कुरकुरी होती है। इसे चावल के आटे, चीनी, घी, गुड़, लौंग और इलायची(घर पर ऐसे बनाएं इलायची पाउडर) से बनाया जाता है। अगर आप इसे खाएंगे तो हर एक सामग्री का इसमें टेस्ट आएगा। आप इसे ट्रेवल के दौरान ले सकते हैं और खा सकती हैं। यह बहुत ही टेस्टी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- क्यों इन 5 फूड्स का नाम पड़ा है शहरों के नाम पर? जानें इसके पीछे की कहानी
क्या आप अरुणाचल प्रदेश गए हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia, pinterest
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।