संतुलित आहार संतुलित व हेल्दी जीवन के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। क्योंकि अगर आप कम खाओगे तो कुपोषण के शिकार हो जाओगे और ज्यादा खाओगे तो बदजहमी हो जाएगी। इन सारी बीमारियों से बचने का एक ही तरीका है कि संतुलित भोजन करें। यही बात अल्कोहल पर भी सटीक बैठती है। खासकर रेड वाइन के मामले में यह बात शत प्रतिशत सत्य है।
पीना बुरी बात नहीं है, लेकिन इतना भी मत पीजिए की आपके किडनी और दिल, सब गल जाएं। जब पानी ही अधिक पीने से नुकसान होता है तो फिर अल्कोहल तो कई सारी चीजों का मिश्रण होता है। अब एक साथ इन चीजों को आप ज्यादा मात्रा में लेंगे तो नुकसान तो होगा ही। इसलिए अल्कोहल ज्यादा मात्रा में कभी नहीं लेना चाहिए। वहीं अगर आप इसे बैलेंस तरीके से लेती हैं तो खई चीजों में ये फायदेमंद होता है। खासकर रेड वाइन कई चीजों में दवा के समान काम करती है।
एक रिसर्च के अनुसार एक ग्लास रेड वाइन पीने से शरीर को एक घंटे के व्यायाम जितना फायदा पहुंचता है। यह रिसर्च कनाडा में हुई है। रिसर्च के शोधकर्ताओं ने पुष्टि की है कि लाल अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल शरीर की मांसपेशियों और दिल के लिए उसी तरह फायदेमंद होता है, जैसे एक घंटे का शारीरिक व्यायाम।
इस कारण से इन पांच बीमारियों में ये फायदेमंद होता है।
अगर आपको अपच की समस्या हो ती है तो रेड वाइन आपको फायदा पहुंचा सकती है। रेड वाइन पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे पेट के बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं और पेट का अल्सर भी कम हो जाता है। लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह के बाद एक निश्चित मात्रा में लें।
रेड वाइन से कोल्स्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इस रिसर्च के अनुसार रेड वाइन रोज थोड़ी मात्रा में पीने से कोल्सट्राल की समस्या नहीं होती है। लेकिन इसमें भी डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। डॉक्टर द्वारा बताए गए निश्चित मात्रा में रेड वाइन पीने से कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को फायदा होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अगर आप रेड वाइन पीने से परहेज करती हैं तो इसकी जगह अंगूर का सेवन कर सकती हैं।
रेड वाइन आपके हार्ट को हेल्दी रखने का भी काम करती है। दरअसल रोज थोड़ी मात्रा में रेड वाइन पीने से सैचुरेटेड फैट, ब्लड क्लॉटिंग और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कम होती है जिससे दिल हेल्दी रहता है।
रेड वाइन रोज पीने से मेमोरी पावर भी बूस्ट होती है। इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार होता है जिससे चीजों को याद रखने में आसानी होती है। रेड वाइन पीने से मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं जिस इंसान खुश रहता है और हेल्दी रहता है।
रेड वाइन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं, लेकिन यह सच भी है। यह खून से ब्लड शुगर के स्तर को कम करती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।
तो इन चीजों के लिए आज ही अपने डॉक्टर से सलाह लें और रोज थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रेड वाइन अपने डेली रुटीन में शामिल करें।
नोट- थोड़ी मात्रा में।