हम सभी को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद होता है। इतना पसंद कि अगर एक भी स्ट्रीट फूड का नाम ले लिया जाए तो हमारे मुंह में पानी आ जाए। आप जहां रहती हैं वहां भी कोई फेमस स्ट्रीट फूड वाला होगा जिसके पास टेस्टी गोलगप्पे, टिक्की या फिर स्प्रिंग रोल मिलते होंगे, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि सालभर स्ट्रीट फूड्स के ट्रेंड क्या थे तो आप बता सकते हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है।
आपको बता दें कि ऐसा हो सकता है क्योंकि हर साल हम आपके लिए फूड्स से जुड़े कुछ इयर एंडर्स या इयर बिगनर्स लेकर आते हैं। इसके अंतर्गत हम आपके साथ साल भर होने वाली खास जानकारी या फिर आने वाले साल के कुछ ट्रेंड्स साझा करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2023 में कौन-कौन से स्ट्रीट फूड्स का बोलबाला रहेगा।
राज कचौरी
राज कचौरी....नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका स्वाद ऐसा होता है कि मुंह में रखते ही घुल जाता है। वैसे तो नॉर्मल कचौरी आप आसानी से किसी भी रेस्टोरेंट या रोड के किनारे लगे स्टॉल पर खा सकते हैं, लेकिन राज कचौरी हर जगह अच्छी नहीं मिलती।
इसे ज़रूर पढ़ें- Year Beginner 2023: नए साल में ये डेजर्ट ट्रेंड कर सकते हैं राज
साथ ही, ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका ट्रेंड हर साल बना रहता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल में इसका काफी ट्रेंड देखने को मिल सकता है।
दाबेली
हमने आपको पॉपुलर स्ट्रीट फूड में बताया था कि दाबेली कितना फेमस है। इस साल भी इसका ट्रेंड देखने को मिला और शायद आने वाले साल में भी लोग इसे इतनी ही चाव से खाते नजर आएंगे। हालांकि, इसके फ्लेवर में हमें कुछ नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिल सकते हैं।
बता दें कि दाबेली मुंबई का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है जो मुख्य रूप से कच्छ गुजरात से आया है। इसे कच्छी दाबेली भी कहा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे घर पर बनाना भी आसान है।
चिकन सूप
आने वाले स्ट्रीट फूड्स ट्रेंड में चिकन सूप अपनी जगह बना सकता है क्योंकि ये हमेशा से ही नॉनवेज लोगों की पहली प्राथमिकता रहा है। बता दें कि चिकन सूप हमेशा नॉनवेज लवर की थाली में मिल ही जाता है, जिसे कई तरह से बनाया जाता है।
आप भी पुरानी दिल्ली की गलियों में मलाईदार चिकन सूप, मसालेदार चिकन सूप, टोमेटो चिकन सूप आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
छोले भटूरे
छोले भटूरे हों या फिर छोले कुल्चे हर गली-कूचे में इसके दीवाने मिल ही जाएंगे क्योंकि इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है कि हम चाहकर भी अपनी थाली से छोले भटूरे स्किप नहीं कर सकते। हमने साल 2022 में छोले भटूरे को काफी पसंद किया था, तो शायद आने वाले साल में भी इसका ट्रेंड बरकरार रह सकता है।
हालांकि, इसके स्वाद या रेसिपी में कुछ नए एक्सपेरिमेंट हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्टफ भटूरा एक बार फिर हमारी प्लेट का हिस्सा बनेगा।
मिक्स वेजिटेबल पकोड़े
अगर आप सोच रहे हैं कि पकोड़े सिर्फ बरसात में खाए जाते हैं तो ऐसा नहीं है क्योंकि चाय और पकोड़े का साथ हमें हर मौसम में चाहिए ही होता है। आपने यकीनन हर गली- कूचे में आलू, गोभी या फिर प्याज के पकोड़े खाए होंगे, लेकिन इन दुकानों पर आने वाले साल में मिर्च या मिक्स वेज का ट्रेंड काफी देखने को मिल सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि पकोड़े की नई-नई रेसिपीज हमें देखने को मिल सकती हैं जैसे- दही पकोड़ा, चिल्ली मिक्स वेज पकोड़ा आदि।
इसे ज़रूर पढ़ें- Street Food Trends in 2022: इस साल क्या आपको भी पसंद आए थे यही स्ट्रीट फूड?
इसी के साथ मिसल पाव, जलेबी, चाट आदि का ट्रेंड्स भी देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर कुछ और है जो आपको लग रहा है तो हमें कमेंट कर बताएं।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। आगे भी ऐसे फूड ट्रेंड्स के बारे में जानने लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।