आपके लंच को फ्रेश रखेंगे ये लंच बॉक्स हैक्स

अगर आपको लंच बॉक्स पैक करने में टाइम लगता है और इसके बावजूद भी आपका लंच दोपहर तक खराब हो जाता है तो आपको ये लंच बॉक्स हैक्स यूज़ करने की जरूरत है। 

Pooja Sinha

अगर आपको लंच बॉक्स पैक करने में टाइम लगता है और इसके बावजूद भी आपका लंच दोपहर तक खराब हो जाता है तो आपको ये लंच बॉक्स हैक्स यूज़ करने की जरूरत है। 

तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने लंच बॉक्स को परफेक्ट तरीके से पैक कर सकती हैं। 

काले सेब को कहें गुड बाय 

सबसे पहले सेब काट लीजिए और फिर उसे आपस में जोड़ लीजिए। सेब को आपस में जोड़ने के लिए आप रबड़ की सहायता ले सकती हैं। इस हैक्स से आपके सेब काले नहीं होंगे। 

मेस्सी लंच बॉक्स को कहें गुड बाय 

आप जितने फ्रूट्स भी लंच बॉक्स में ले जाना चाहती हैं उसे काटकर अलग-अलग कंटेनर में रख दीजिए। ऐसा करने से आपका लंच बॉक्स मेस्सी नहीं होगा। 

अब चिपचिपे ब्रेड-जैम को कहें गुड बाय 

ब्रेड पर जैम लगा लीजिए फिर कंटेनर का यूज़ करते हुए ब्रेड को काट लीजिए। अब फॉयल पेपर में लपटेकर रख दीजिए। 

अब आप इसे बहुत ही आसानी के साथ लंच बॉक्स में रख सकती हैं। 

Credits

Producer: Rekha Yadav

Editor: Atul Tripathi

 
Disclaimer