महाराष्ट्र का नाशिक शहर अपनी लोक-संस्कृति के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध है। इस शहर में घूमने-फिरने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। खासकर मानसून के समय यहां हर रोज हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। अंजनेरी पर्वत, सीता गुफा पंचवटी और सुला वाइनयार्ड आदि जगहों पर हर दिन सैलानी घूमने के लिए जाते हैं।
लेकिन इस शहर में जिस तरह घूमने के लिए कुछ जगहें फेमस हैं ठीक उसी तरह कुछ ऐसी जगहें हैं जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस हैं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शायद ही कोई अकेले घूमने के लिए जाना चाहेगा। नाशिक में मौजूद इन भुतहा जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
अंजनेरी पर्वत
नाशिक में मौजूद अंजनेरी पर्वत पर्यटकों के बीच एक प्रमुख स्थल है। इस स्थल का नाम हिंदू महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन इस प्रसिद्ध स्थल पर शाम के बाद लोग अलेके जाने से डरते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं। लोगों का यह भी माना है कि कुछ साल पहले यहां कुछ लोग घूमने गए थे लेकिन वापिस नहीं आए। इस घटना के बाद शाम के बाद यहां कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें: मई के महीने में परिवार संग घूमने की ये हैं बेहतरीन जगहें
मुंबई-नाशिक हाईवे
मुंबई-नाशिक हाईवे भी भुतहा जगहों में शामिल है। सुनसान और डरावनी दृश्यों की वजह से यह हाईवे पूरे नाशिक में फेमस है। कहा जाता है कि आधी रात में सफ़ेद कपड़े में लिपटी आत्मा लिफ्ट मांगती है। कई लोगों का मानना है कि सफ़ेद कपड़े में लिपटे साया को देखकर लोग तेज गाड़ी चलाने लगते हैं जिसकी वजह से घटना हो जाती है। (दिल्ली की भुतिया जगहें) इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि सफ़ेद कपड़े में लिपटी आत्मा सड़क पर नृत्य भी करती है।
Recommended Video
रसूल बाग कब्रिस्तान
नाशिक में मौजूद रसूल बाग कब्रिस्तान सबसे चर्चित भूतिया जगहों में से एक है। कहा जाता है कि इस कब्रिस्तान को ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था। रसूल बाग क़ब्रिस्तान को लेकर कहानी है कि शाम के बाद अगर किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है तो डर के चलते उस दिन बल्कि अगले दिन सुबह में दफ़न करते हैं। कहा जाता है यहां से ऐसी-ऐसी आवाजें आती हैं जिसे सुनकर ही लोग डर जाते हैं। (उत्तर प्रदेश के हॉरर प्लेसेस) कहा जाता है कि इस क़ब्रिस्तान में रात के समय रोने और चिल्लाने भी की आवाजें आती हैं।
इसे भी पढ़ें: यूरोप के साथ इस पड़ोसी देश में भी नहीं है रेलवे नेटवर्क
पंचवटी गुफा
नाशिक में मौजूद पंचवटी गुफा एक प्राचीन और फेमस स्थल है। इस स्थल का संबंध रामायण महाकाव्य से भी है। लेकिन कहा जाता है कि यह जगह भुतिया कारणों की वजह से भी फ़मोस है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस गुफा से जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाजे आती रहती हैं। कुछ लोगों का माना है कि कई साल पहले कुछ लोग इस गुफा के अंदर घूमने गए थे लेकिन बाद में वो वापिस नहीं आए। इस घटना के कोई भी शाम के बाद यहां घूमने जाने से डरता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@fabhotels,thegreatnext)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।