Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Inna Khosla31 Jan 2019, 20:33 IST
हर साल 26 जनवरी के दिन गणतन्त्र दिवस की परेड होती है जिसमें तरह-तरह की झांकिया निकलती हैं लेकिन आप अगर उसे नहीं देख पातीं या फिर आप ये सोचती हैं कि सिर्फ वीआईपी पास वाले लोग ही इसे देख पाते हैं तो ऐसा नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है कि ये झांकिया जिस पर इतनी मेहनत की जाती है। सभी नेशनल चैनल जिसे कवर करते हैं। विदेशों में भी जिसकी खबर बनती है और देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सब एक साथ जहां होते हैं असल में वो परेड के बाद कहां जाती हैं।
दरअसल में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि हर साल गणतन्त्र दिवस पर जो झांकिया निकलती हैं वो बाद में लाल किला मैदान में पहुंचकर फिर कुछ दिनों तक वहीं रहती हैं। हर साल 26 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक ये झांकिया आप चाहें तो लाल किला जाकर करीब से देख सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली घूमने इन दिनों आ रहे हैं तो आपको ये झाकियां जरुर देखनी चाहिए।
भारत पर्व के नाम से दिल्ली के लाल किला में मेला आयोजित किया जाता है। जिसमे हर राज्य की झांकिया तो आपको देखने के लिए मिलती ही हैं साथ ही यहां पर हर राज्य से खास आर्टिस्ट भी आते हैं और वो ट्रेडिशनल म्यूज़िक प्ले करते हैं और उस पर डांस भी करते हैं।
इस साल जो राज्य लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया वो था राजस्थान, यहां पर राजस्थान के दो डांस फोर्म परफोर्म किये जा रहे हैं। घाघरे पहने महिलाएं और हाथ में हरमोनियम और नगाड़ा बजाए एक ग्रुप चकरी डांस परफोर्म कर रहा था। तो दूसरा लाल कपड़ों में सजा हाथों में डांडिया पकड़े लाला रंगी डांस लोगों के लिए स्पेशली परफोर्म कर रहा था।
इसके अलावा यहां पर मनोरंजन के लिए बैम्बू स्टिकमैन भी थे जो पूरे मेले में घूम रहे थे डांस कर रहे थे और लोगों का हाथ पकड़कर उनके साथ फोटो भी क्लिक करवा रहे थे। यहां पर आए सभी लोगों मेले की हर एक्टीविटी को खूब इन्जॉय करते हैं।
अगर आपने इस साल भारत पर्व मिस कर दिया है तो अगले साल आप यहां जरुर जाएं। यहां कोई एंट्री फीस नहीं होती। लाल किले में इन झांकियों और नाच गाने के अलावा आप यहां से हर प्रदेश के स्टॉल से वहां के खास कपड़े और गहने भी खरीद सकती हैं और यहां पर हर राज्या का ज़ायकेदार खाना भी होता है।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं