नैनीताल का नाम सुनते ही आंखों के सामने झीलें और सुंदर-सुंदर पहाड़ नजर आने लगते हैं। यह शहर बेहद खूबसूरत है, यही कारण है कि हजारों की संख्या में यहां लोग घूमने जाते हैं। यहां पहुंचकर आपको शांति का एहसास होगा। आप एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे, जहां केवल आप और आपका सुकून होगा।
लेकिन जरा सोचिए कि अगर सब कुछ अच्छा होने के बावजूद आपको टेस्टलेस खाना मिले तो आपकी ट्रिप शायद सफल न हो। क्योंकि खाना हमारे मूड को इफेक्ट करता है।
कई बार लोगों की शिकायत भी होती है कि बाहर जाकर अच्छा खाना कहां मिलेगा? ऐसे में वह केवल भटकते ही रहते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अगर आप नैनीताल जाने की सोच रहे हैं और अच्छे खाने की तलाश में है तो आपको यहां के इन लाजवाब रेस्टोरेंट और कैफे के खाने का लुफ्त उठाना चाहिए।
चांदनी चौक रेस्टोरेंट
अगर आप नैनीताल में दिल्ली के खाने का लुफ्त उठाना चाहती हैं तो चांदनी चौक रेस्टोरेंट जाना चाहिए। यहां आपको गोलगप्पे से लेकर चाट तक सबकुछ खाने को मिलेगा।
हालांकि, इस रेस्टोरेंट का डिजाइन चांदनी चौक जैसा है,इसलिए यहां खाते वक्त आपको दिल्ली की याद जरूर आएगा। अच्छी बात यह है कि यह रेस्टोरेंट माल रोड़ में है। इसलिए आपको कहीं दूर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैफे लेक साइड
बहता पानी और साथ में खाना शायद ही कोई होगा जिसे यह नजारा पसंद न हो। अगर आप नैनीताल जा रहे हैं और बेहतरीन खाने की तलाश में हैं तो कैफे लेक साइड जाएं। यहां का डेकोरेशन और खाना दोनों ही अच्छा है। साथ ही यहां आपको हर तरीके का खाना मिलेगा।
इसके साथ ही अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो यह जगह उसके लिए भी बेस्ट है। यह कैफे मॉल रोड, मल्लीताल, नैनीताल में स्थित है।
इसे भी पढ़ें: मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में
Recommended Video
अनुपम रेस्टोरेंट
क्या आपको सीफूड खाने का शौक है? अगर आप फैंसी डिनर या लंच नहीं करना चाहते हैं तो आपको अनुपम रेस्टोरेंट का खाना चखना चाहिए। यह रेस्टोरेंट बड़ा बाजार में है। खास बात यह है कि आपको यहां खाने के लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा।
यहां आपको ऐसा फील होगा कि आप अपने ही घर में बैठकर खाना खा रहे हैं। क्या आपने कभी नान के साथ मछली खाई है, अगर नहीं तो एक बार यह कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात को 11 बजे तक खुला रहता है। (कोलकाता में खाने की जगहें)
इसे भी पढ़ें: ये हैं मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा
शिवा रेस्टोरेंट
अगर आप प्योर वेजिटेरियन हैं तो आपको शिवा रेस्टोरेंट के खाने का आनंद उठाना चाहिए। हालांकि, यहां काफी भीड़ लगी रहती है क्योंकि यह रेस्टोरेंट लोकल्स के बीच काफी पॉपुलर है।
यहां आपको स्वाद के साथ-साथ बजट फ्रेंडली खाना मिलेगा। यहां के राजमा चावल जरूर चखें। यह रेस्टोरेंट 34 35 बड़ा बाजार नैनीताल में स्थित है। (दिल्ली की फेमस डिश)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।