हमारे देश में कई सारे मुख्य त्यौहार मनाए जाते हैं और उनमें से एक है क्रिसमस का त्यौहार। हर साल क्रिसमस पर लोग अलग-अलग प्लान बनाते हैं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। अगर आप इस बार दिल्ली के किसी मॉल में फैमली के साथ घूमना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन से मॉल जा सकती हैं और क्रिसमस पर अपने फैमिली और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकती हैं।
सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल
आपको बता दें कि दिल्ली के कई सारे बड़े मॉल्स में से सिलेक्ट सिटी वॉक है और क्रिसमस और न्यू ईयर के दिनों में यहां पर रौनक और खूबसूरती दोनों ही देखने को मिलती है। इस मॉल की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दिल्ली एनसीआर से भी आते हैं।
इस मॉल की सुविधाओं में मल्टीप्लेक्स, किड्स जोन, फूड कोर्ट, कैफे, रेस्तरां और बार शामिल हैं। आप क्रिसमस पर अपनी फैमिली के साथ दिल्ली के किसी मॉल में घूमने का प्लान कर रही हैं तो आप इस मॉल में आ सकती हैं और यहां की खूबसूरती को क्रिसमस पर देख सकती हैं। आपको बता दें कि मॉल के अंदर सजावट होने के साथ-साथ बाहर के एरिया में भी क्रिसमस की सजावट बहुत सुंदर तरह से होती है।
पैसिफिक मॉल
दिल्ली के टैगोर गार्डन का पैसिफिक मॉल में क्रिसमस पर बहुत खूबसूरत तरह से डेकोरेशन होता है और इस मॉल में अगर आप शॉपिंग करने के लिए जाएंगी तो आपको कुछ प्रमुख ब्रांड जैसे मैंगो, टॉमी हिलफिगर, जैक एंड जोन्स, ओनली आदि ब्रांड दिख जाएंगे।(Christmas 2022: दुनिया के इन देशों में नहीं मनाया जाता क्रिसमस डे, जानें क्यों)
अगर आप अपने बच्चों को यहां लेकर आएंगी तो यहां पर आपके बच्चे कई सारी गेम्स और राइड्स का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके अलावा इस मॉल में डेकोरेशन के लिए हर साल अलग-अलग थीम को चुना जाता है जिससे यह मॉल बेहद शानदार नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में मस्ती करने के लिए पहुंचें इन जगहों पर
वेगास मॉल
वेगास मॉल भी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के सबसे अच्छे मॉल में से माना जाता है और यहां पर आप शाम को अपनी फैमिली के साथ घूमने जा सकती हैं। इस मॉल में खरीदारी करने के लिए कई सारे ब्रांड के स्टोर भी हैं। अगर आप शॉपिंग के बाद कैफे में टेस्टी खाना भी खाना चाहती हैं तो इस मॉल में आपको कई रेस्टोरेंट के ऑप्शन भी मिल जाएंगे जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गोवा में मिल सकता है क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, इन जगहों पर पहुंचें
डीएलएफ एम्पोरियो
यह मॉल वसंत कुंज में स्थित है। इस मॉल में आप इंटरनेशनल और इंडियन ब्रांडों के स्टोर से शॉपिंग कर सकती हैं और यह दिल्ली के प्रमुख मॉल में से एक है। क्रिसमस पर फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह मॉल आपके लिए परफेक्ट च्वाइस हो सकता है। यहां पर शाम को क्रिसमस पर बहुत खूबसूरत सजावट होती है।
तो ये थे वो सबी मॉल्स जहां आप क्रिसमस पर अपनी फैंमली के साथ जा सकती हैं और बेहतरीन टाइम स्पेंड कर सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।