मक्खन, खड़े मसालों और नमक से बनने वाली ये चाय हैं पॉपुलर, क्या बता सकते हैं इनके नाम?

'चायसेक्शुअल' एक ऐसा शब्द है जिसे चाय के शौकीनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मौसम चाहे कोई भी, गर्मी चाहे कितनी हो लेकिन वे चाय पीना नहीं छोड़ सकते हैं। अगर आप भी चाय के दीवाने हैं तो आपको चाय की इन पॉपुलर वैरायटी का तो पता ही होगा, जिनका स्पेशल इंग्रीडिएंट उनमें जान डालता है। चलिए खेलें ये क्विज और बढ़ाएं चाय को लेकर अपना ज्ञान!

हिमाचल प्रदेश के एक पॉपुलर शहर की पॉपुलर चाय है, जिसका यूनिक रंग और फ्लेवर होता है। इसका नाम बताएं?

यह कश्मीर की पॉपुलर चाय है जिसे बेकिंग सोडा और नमक से बनाया जाता है। इसका नाम बता सकते हैं?

याक के मक्खन और नमक को मिलाकर बनने वाली इस स्वादिष्ट चाय को तिब्बत में 8वीं सदी से अब तक बनाया जाता है?

यह न ग्रीन टी है और न ही ब्लैक टी है। भारत, चीन और श्रीलंका में इसे बहुत पसंद किया जाता है। इसे फर्मेंट करके बनाते हैं और सबसे बढ़िया बात है कि वजन कम करने के लिए भी इसे पिया जाता है?

इस चाय में मसालों के साथ डाली जाती है फ्रेश क्रीम और इसके साथ फ्रूटकेक और बन मस्का सर्व करना किसी प्रथा से कम नहीं है?

हम भारतीय सर्दियों में इस चाय को पीना बहुत पसंद करते हैं। इसमें कई सारे खड़े मसाले डाले जाते हैं। इसे एक परफेक्ट इम्यूनिटी बूस्टर कहें तो गलत नहीं होगा?

इलायची और अदरक से बनी यह चाय महाराष्ट्र के पुणे शहर में खूब पसंद की जाती है और इसे अमृत के समान माना जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं?

इस चाय को सबसे पहले पुणे में ही सर्व किया गया और फिर से भारत के अन्य राज्यों में भी बनने लगी। इसे तंदूर में पकाया और मिट्टी के ग्लास में पेश किया जाता है?

मसालों से बनी चाय की चुस्की तो आपने खूब ली होगी। इस चाय का खास इंग्रीडिएंट ही फल है और वो कई भी फल हो सकता है। नाम आसान है, आप बताएंगे क्या?
