दुर्गा पूजा कोलकाता में ही नहीं इन शहरों में भी धूमधाम से जाती है मनाई

कोलकाता की दुर्गा पूजा बहुत ज्यादा फेमस है लेकिन इंडिया के और भी शहर हैं जहां धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। 

Kirti Jiturekha
top places to enjoy durga  puja

कोलकाता की दुर्गा पूजा बहुत ज्यादा फेमस है लेकिन इंडिया के और भी शहर हैं जहां धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। कोलकाता की दुर्गा पूजा देखने के लिए इंडिया ही नहीं विदेश से भी कई टूरिस्ट्स आते हैं। हर साल कोलकाता की दुर्गा पूजा में कुछ अलग और खास होता है। जैसे इस साल आप फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के महल की जो भव्यता दिखाई गई है उसे कोलकाता में करीब से देख सकती हैं। 

कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क में राजस्थान के चितौड़गढ़ की रानी पद्मावती के महल की आकृति में दुर्गा मंडप नजर आएगा। बता दें कि यहां यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गापूजा में हर साल कुछ नई थीम देखने को मिलती है। 

कोलकाता की तरह इंडिया में और भी ऐसी जगहें हैं जहां घूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। 

बनारस 

top places to enjoy durga puja

अगर आप काफी लंबे टाइम से बनारस घूमने का मन बना रही हैं लेकिन किसी वजह से आप इस शहर को करीब से देखने नहीं जा पा रही हैं तो ये साल खत्म होने से पहले बनारस जरूर घूम आएं। दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक बनारस जिसे वाराणसी भी कहा जाता है, किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 

बॉलीवुड की कई सुरपहिट फिल्में और गानों में आपने बनारस शहर का जिक्र जरूर सुना होगा। यहां की टेढ़ी-मेढ़ी गलियां, गंगा घाट और वहां की आरती, चाय और चाट-पकौड़े इन सबके किस्से आप तक पहुंच चुके होंगे। बनारस के पान की तारीफ तो आपने सुनी ही होगी। 

Read more: बनारस घूमने का है मन तो ये साल खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं, जानिए वजह

बनारस में दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा और दिवाली बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। यहां का नजारा इन दिनों बहुत ही अलग होता है। गंगा घाटो पर लोगों की खास भीड़ रहती है। अगर आप बनारस जाएं तो असि घाट जरूर जाएं। इस घाट पर आकर बेजान लोग भी बड़े-बड़े ख्वाब देखने लगते हैं। 

असम 

assam top places to enjoy durga puja pandals

असम में मां दुर्गा के स्वागत के साथ ही समूचा राज्य मां की भक्ति में डूब जाता है। स्पेशल गुवाहाटी की देवी पूजा ने कई लाखों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। अगर आप इस बार दुर्गा पूजा पर कुछ अलग करना चाहती हैं तो आप गुवाहाटी की दुर्गा पूजा में जा सकती हैं। यहां कोलकाता जितने ही भव्य पंडाल लगाए जाते हैं और साथ ही आपको यहां अलग गीत सुनाई देंगे। यहां का डांस भी आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा। 

Read more: रानी पद्मावती के महल की सुंदरता देखने के लिए इस दुर्गा पूजा में जरूए जाएं कोलकाता

मैसूर 

maisure top places to enjoy durga puja

मैसूर में कोलकाता की तरह भव्य पंडाल सजाए जाते हैं और देशभर की नजर यहां के दुर्गापूजा पर होती है। मैसूर का दस दिन का दशहरा पर्व काफी पॉपुलर है। इस दौरान मैसूर का महल लगभग 1 लाख बल्ब की रोशनी से जगमगा उठता है। 

 

पूरा शहर इस दौरान नृत्य और संगीत की मस्ती में डूबा रहता है। मैसूर में दसवें यानी कि विजयदशमी के दिन यहां भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और इस यात्रा को देखने के लिए लाखों लोग यहां आते हैं। 

मुंबई 

mumbai top places to enjoy durga puja

मुंबई में हर फेस्टिवल को घूमधाम से मनाया जाता है, इसी तरह यहां दुर्गा पूजा को भी बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। मुंबई के सांता क्रूज में लगने वाला विशाल दुर्गा पंडाल देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह पंडाल बॉलिवुड के मुखर्जी परिवार द्वारा लगाया जाता है और इसकी भव्यता हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

Read more: नवरात्रों में नहीं जा पा रही हैं वैष्णो देवी तो दिल्ली के इन 4 मंदिरों में टेक लीजिए माथा

दिल्ली 

delhi top places to enjoy durga puja

दिल्ली में भी नवरात्रि की अच्छी खासी धूम होती है। यहां के दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा दिल्ली में रामलीला भी काफी धूमधाम से मनाई जाती है। अगर हम दुर्गा पूजा में इंडिया में लगने वाले भव्य पंडालों की बात करें तो उनमें एक नाम दिल्ली के दुर्गा पंडाल का भी होता है। 

Recommended Video

 

Disclaimer