होली का फेस्टिवल मतलब रंगों का त्यौहार लेकिन ये जगहें ऐसी हैं जहां होली तो सेलिब्रेट की जाती है पर थोड़ा हटके। यानि यहां आपको इंडिया की होली से मिलते जुलते नजारे तो दिख जाएंगे लेकिन रंग आपको कहीं भी नजर आएंगे।
ये जगहें ऐसी हैं जहां रंगों से नहीं बल्कि कई अलग-अलग चीजों से होली सेलिब्रेट की जाती है।
चलिए आपको बताते हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां कुछ हटके होली जैसे फेस्टिवल सेलिब्रेट किए जाते हैं।
बोरियोंग मड फेस्टिवल (Boryeong Mud Festival)
साउथ कोरिया में होली जैसा एक मड फेस्टिवल होता है जिसमें लोग कीचड़ में नहाते हैं और उसमें कुश्ती भी खेलते हैं।
देखिए अब यहां पर रंग नहीं है बल्कि लोग कीचड़ में नहाकर और एक-दूसरे को यही लगाकर आपस में एंजॉय किया करते हैं।
सोंगक्रन फेस्टिवल (Songkran Festival)
थाईलैंड के लोग सोंगक्रन फेस्टिवल को बहुत एंजॉय किया करते है। यह फेस्टिवल इंडिया की होली से मिलता-जुलता होता है बस यहां रंगों का नहीं पानी से एक-दूसरे को गीला किया जाता है। यहां पर इसे वॉटर फाइट कहते हैं।
गेलैक्सीडी फ्लौर फेस्टिवल (Galaxidi Flour Festival)
ग्रीस का गेलैक्सीडी फ्लौर फेस्टिवल इंडिया की होली से काफी मिलता-जुलता होता है। यहां लोग एक-दूसरे को रंग नहीं बल्कि आटा लगाते हैं। जी हां, यहां रंगीन आटा एक दूसरे को लगाकर हजारों लोग यह त्यौहार मनाते हैं।
ला टोमाटीना (La Tomatina Festival)
यह स्पेन का सबसे फेमस फेस्टिवल है, एक दूसरे पर कई टमाटर फेककर स्पेन में ये फेस्टिवल मनाया जाता हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में आपने इस फेस्टिवल को देखा होगा।
भले ही दुनिया में होली का त्यौहार मनाने के तरीके अलग हैं लेकिन ये त्यौहार लोगों की ज़िंदगी में खुशियों का रंग ज़रूर लाता है।