अच्छा, आपसे एक सवाल है-क्या आप बिठूर के बारे में जानते हैं? चलिए दूसरे सवाल का जवाब तो मालूम ही होगा, दूसरा सवाल- क्या आप रानी लक्ष्मी बाई के बारे में जानते हैं? इस सवाल का जवाब तो आपको मालूम ही होगा। खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानी लक्ष्मी बाई और बिठूर शहर का एक गहरा संबंध है। आज भी बिठूर शहर को किसी और के साथ नहीं बल्कि रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से ज़रूर जोड़कर देखा जाता है। यह भारतीय इतिहास के सबसे गौरवपूर्ण शहरों में से भी एक है। आज इस लेख में हम आपको बिठूर में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के साथ-साथ लजीज पकवान का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बिठूर और रानी लक्ष्मी बाई का संबंध
बिठूर में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर रानी लक्ष्मी बाई और बिठूर शहर के बीच क्या संबंध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानी लक्ष्मी बाई ने अपना बचपन इसी जगह गुजारा था। यह शहर कई पौराणिक तथ्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। जी हां, यह कहा जाता है कि सीता को राम ने इसी स्थान पर त्यागा था। इतिहास में बिठूर सन 1857 के ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र भी रहा था।
घूमने की बेहतरीन जगहें-
ब्रह्मावर्त घाट
बिठूर में मौजूद ब्रह्मावर्त घाट का पौराणिक तथ्य बेहद ही दिलचस्प है। इस प्रसिद्ध घाट पर एक शिव मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि स्वयं ब्रह्मा जी ने शिवलिंग को इसी जगह स्थापित किया था। शिवलिंग स्थापित करने के बाद इस मंदिर को श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर कहा जाने लगा है। इस घाट को लेकर मान्यता है कि कोई भी इंसान इस घाट में स्नान करके मंदिर दर्शन के लिए जाता है तो मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यह घूमने के लिए भी एक बेस्ट जगह है। (महारानी लक्ष्मी बाई के बारे में कुछ रोचक तथ्य)
इसे भी पढ़ें: कानपुर की इनमें से किस फेमस जगह पर घूमना पसंद करेंगे आप!
नानाराव मेमोरियल पार्क
बिठूर में मौजूद नानाराव मेमोरियल पार्क एक ऐतिहासिक स्थल है। कहा जाता है कि रानी लक्ष्मी बाई का बचपन इसी पार्क में बिठा था। जैसे ही इस पार्क में इंटर करते हैं वैसे ही रानी लक्ष्मी बाई की एक बड़ी प्रतिमा दिखाई देती है। इस पार्क में एक म्यूजियम भी है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। म्यूजियम की दीवारों पर रानी लक्ष्मी बाई और सती घाट को दर्शाती पेंटिंग्स भी बनी हुई हैं।
Recommended Video
ध्रुव टीला
बिठूर में घूमने के लिए ध्रुव टीला भी एक बेहतरीन जगह है। यह एक स्मारक है जिसका उल्लेख पौराणिक कथा में भी है। लोक कथा के अनुसार ध्रुव टीला वहीं स्थल है जहां बालक ध्रुव ने भगवान विष्णु की तपस्या की थी और भगवान विष्णु के प्रसन्न होकर ध्रुव को एक अमर तारा बनने का वरदान दिया था। गंगा के किनारे पर मौजूद होने के चलते यह घूमने के लिए भी एक बेहतरीन जगहें हैं। इसके अलावा बिठूर में आप रानी लक्ष्मीबाई घाट, पत्थर घाट और वाल्मीकि आश्रम भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कानपुर के आसपास की इन खास जगहों को बनाएं अपना वीकेंड ट्रैवल प्वॉइंट
बिठूर में खाने-पीने की जगहें
बिठूर के घूमने बिठूर में आप साथ-साथ एक से एक लजीज व्यंजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। बिठूर में मौजूद आप श्री गजानन फैमली होटल में स्थानीय भोजन का लुत्फ़ उठाने के लिए जा सकते हैं। पाल ढाबा में आप आलू की सब्जी, पूरी, जलेबी और टेस्टी लस्सी का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा बिठूर में मौजूद आश्रम और घाट के पास आप हलवा, पूरी आदि प्रसाद को भी टेस्ट कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@stutterstocks,bithoor)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।