समुंदर के नीचे खाना खाने के लेने हैं मजे तो यहां आ जाइए

खूबसूरत मालदीव में यूं तो चारों ओर समुन्दर के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई दे जाएंगे लेकिन इन सब में भी सबसे रोमांचक पल तब होता है जब आप इस अंडर वॉटर रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं।

Kirti Jiturekha Chauhan

खूबसूरत मालदीव में यूं तो चारों ओर समुन्दर के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई दे जाएंगे लेकिन इन सब में भी सबसे रोमांचक पल तब होता है जब आप इस अंडर वॉटर रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं। 

‘Itaah’ नाम का अंडर वॉटर रेस्टोरेंट बहुत ही शानदार रेस्टोरेंट हैं, जहां समुंदर के नीचे आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट को 16 फीट नीचे बनाया गया है। 

इस रेस्टोरेंट में खाना खाने जाने वाले को अपने चारों तरफ 180 डिग्री के कोण पर सिर्फ समुंदर का पानी और तैरते जीव दिखाई देते हैं। ये सभी रंग-बिरंगे जीव इस रेस्टोरेंट की कांच की बनी छत के ऊपर तैरते रहते हैं। 

इन्हें देखना बेहद ही अनोखा अनुभव होता है जिसे कोई भी नहीं भुला सकता और यहां समुंदर के नीचे आप ले सकती है लजीज खाने का मजा। 

इसकी acrylic से बनी घुमावदार छत से तेज सनलाइट सीधे अंदर आती है और इसकी पारदर्शी दीवार से आपको समुंदर में मौजूद कई जीव भी नजर आ जाते हैं। 

2004 में न्यूजीलैंड के एमजे मर्फी द्वारा ये रेस्टोरेंट डिजाइन किया गया था जिसे सुनामी के वक्त भी ई नुकसान नहीं हुआ था।  

इस रेस्टोरेंट की रोजाना देखरेख की जाती है। वैसे इस रेस्टोरेंट को देख तो यही लगता है कि समुंदर के इतने नीचे खाने खाना का मजा ही कुछ और ही है।

 

Credits

Producer: Prabhjot Kaur

Editor: Atul Tripathi

 
Disclaimer