जापान में एक ऐसी जगह है जहां पैर रखते ही आपको हजारों खरगोश एक साथ घेर लेंगे। क्या आप जानती हैं ऐसी जगह के बारे में? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं जापान के उस आइलैंड के बारे में जहां पैर रखते ही हजारों खरगोश एक साथ आपको घेर लेते हैं इसलिए इस आइलैंड को रैबिट आइलैंड भी कहा जाता है।
कौन सी जगह है जिसे कहा जाता है रैबिट आइलैंड
जापान की Ōkunoshima जगह ऐसी है जहां एंट्री करते ही रैबिट आपको घेर लेते हैं। जापान का यह खूबसूरत आइलैंड जहां चारों तरफ आपको हजारों की संख्या में खरगोश दिखाई देंगे इसलिए इसे रैबिट आइलैंड भी कहा जाता है।
हालांकि इस आइलैंड में इतने खरगोश कहां से आए, इस बारे में किसी को कुछ खास नहीं पता है लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे विश्वयुद्द के दौरान जापानी सैनिकों ने जहरीली गैस बनाई थी। उसी गैस को टेस्ट करने के लिए यहां खरगोशों को लाया गया था। लेकिन समय के साथ यहां खरगोशों की संख्या बढ़ती गई।
इस जगह के बारे में जानने के बाद आपके भी मन में ख्याल आया होगा कि कैसे लगता होगा जब एकदम से कई सारे खरगोश एक साथ आपको घेर लेते होंगे।
जापान में Ōkunoshima आइलैंड के अलावा एक और जगह ऐसी हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप वहां एक बार ही सही जरूर जाना चाहेंगी। क्या आपने क्वाची फूजियन जगह का कभी नाम सुना है, अगर नहीं सुना तो आज इसके बारे में जरूर जान लीजिए।
एक बार जरूर जाना चाहेंगी यहां
जापान में क्वाची फूजियन नाम की एक जगह है जिसके बारे में एक बार पढ़ने के बाद आप इस जगह पर जरूर जाना चाहेंगी।
इस जगह पर 150 प्रकार के फूल खिलते हैं जो सुरंग की तरह बने हुए जाल से लिपटे हुए होते हैं। यह जगह इतनी ज्यादा सुंदर है कि अगर आपको फोटो खिंचवाने का शौक ना भी हो तो आप इस जगह पर जरूर फोटो खिंचवाना चाहेंगी।
क्वाची फूजियन में अप्रैल से लेकर मई की शुरुआत में काफी चेहल पहल होती है।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Atul Tripathi