मानसून में घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। भारतीय लोग मानसून में घूमना भी बेहद पसंद करते हैं। यह एक ऐसा मौसम होता जब हर कोई घूमने के लिए घर से निकलता है। ऐसे अगर आप मानसून का भरपूर लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो इस बार हिमाचल या उत्तराखंड जाने की ज़रूरत नहीं है। इस मानसून आपको हिन्दुतान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के अमरकंटक हिल्स घूमने के लिए पहुंचना चाहिए। मानसून में यहां का नज़ारा देखने के लिए भारत के कोने-कोने सैलानी पहुंचते हैं। आइए यहां मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं।
कपिल धारा
अमरकंटक हिल्स में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है कपिल धारा। नर्मदा नदी पर मौजूद यह धारा बारिश के मौसम में अपने चरम सीमा पर होती है। कहा जाता है कि नर्मदा नदी का यह पहला झरना है। बारिश के मौसम में लगभग 100 फीट की ऊंचाई से जब पानी गिरता है उस नज़ारे को देखते ही बनता है। आपको बता दें कि इसे कपिल मुनि वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: 5 दिन नहीं बल्कि 1 दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर घूम सकते हैं, ऐसे बनाएं प्लान
त्रिमुखी मंदिर
अमरकंटक एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद त्रिमुखी मंदिर एक पवित्र स्थल है। इस मंदिर को भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना है। कहा जाता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण कर्णदेव महाचंद्र द्वारा किया गया था, इसलिए इसके कई लोग 'कर्ण मंदिर' के नाम से भी जानते हैं। मानसून में मंदिर के आसपास मौजूद हरियाली देखते ही बनता है। (मानसून में उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह)
Recommended Video
कबीर चबूतरा
अमरकंटक से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित कबीर चबूतरा एक फेमस पर्यटक स्थल है। ऐसा माना जाता है कि यहां संत कबीर ने आत्मज्ञान और उद्धार प्राप्त किया था। पहाड़ों के बीच में होने के चलते यहां बहुर अधिक मात्रा में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस चबूतरा के पास एक छोटा सा पानी का कुंड है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां ट्रेकिंग ट्रेल भी है जो स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। (लंढौर हिल स्टेशन)
इसे भी पढ़ें: आजादी का जश्न मनाने के लिए भारत की इन बेहतरीन जगहों पर पहुंचें
इन जगहों पर घूमने के लिए पहुंचें
कपिल धारा, त्रिमुखी मंदिर और कबीर चबूतरा जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप यहां अन्य कई अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। नर्मदा कुंड, अमरकंटक व्यू पॉइंट, कलचुरी काल के प्राचीन मंदिर और अद्भुत रूप में मौजूद दूध धारा भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@mptourism,cntraveller)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।