गुजरात..भारत का वो राज्य है जहां की परंपरा, खान-पान और परिधान बहुत ही अलग है। साथ ही, इस राज्य में हैंडीक्राफ्ट्स, आर्किटेक्चर, मंदिर और वाइल्ड लाइफ के साथ ऐसे कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां जाना सैलानियों के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस हो सकता है। कुदरती खूबसूरती से सजे गुजरात में रण ऑफ कच्छ और सतपुड़ा के पर्वत बेहद खूबसूरत हैं।
इतना ही नहीं अब तो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी गुजरात की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। सर्दियों में गुजरात जाने का अपना ही एक अलग मजा है और खासकर मकर संक्रांति के मौके पर.....वैसे तो गुजरात में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है, आप पूरे महीने आराम से इन जगहों को घूम सकते हैं।
मगर अगर आप गुजरात का 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें।
गोपीनाथ बीच
खंभात की खाड़ी में स्थित गुजरात का यह सबसे फेमस बीच है, जहां पर मकर संक्रांति की काफी घूम होती है। आप गोपीनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद पतंग भी उड़ा सकते हैं। बता दें कि शहर के शोर-शराबे से दूर यहां आपको दूर-दूर तक हरियाली नजर आएगी।
साथ ही, इसके पास में स्थित एक महल है जिसकी स्थापत्य कला काफी फेमस है। आप इतिहास प्रेमियों और आर्किटेक्चर की खूबसूरती को निहारने के लिए जा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- गुजरात की इन बेहतरीन जगहों पर आप भी न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचें
गिरमल वॉटरफॉल्स
अगर आप गिरमल वॉटर जाने का प्लान बना सकती हैं क्योंकि यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। यह इतना खूबसूरत है कि इसकी ऊचाई 100 फीट से भी ज्यादा है। यहां धुंध-सी छाई रहती है और इंद्रधनुष भी नजर आता है। वीकेंड में मस्ती करने के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है।
इसके बाद आप यहां से Gavdahad View Point, Purna Sanctuary, Dang Darbar, Saptashrungi Devi Mandir और Botanical Garden जा सकते हैं क्योंकि यह कुछ ही दूरी पर है।
लक्ष्मी विलास पैलेस
गुजरात में मौजूद लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में फैला यह वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। लक्ष्मी विलास पैलेस महल का निर्माण 1890 में हुआ था और कहा जाता है कि इसे पूरा होने में लगभग 12 साल का समय लगा था।
इसे ज़रूर पढ़ें- जानिए गुजरात राज्य से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प फैक्ट्स
रन ऑफ कच्छ
पर्यटन की दृष्टि से गुजरात की अगर पहचान विश्व स्तर पर मौजूद है, तो उसमें से एक जगह है रन ऑफ कच्छ। दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना ये रेगिस्तान गुजरात में घूमने के लिए सबसे अधिक फेमस है। रन ऑफ कच्छ एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक हिस्सा माना जाता है। इसका कुछ हिस्सा भारत में तो कुछ हिस्सा पाकिस्तान में है।
इन जगहों पर आप मकर संक्रांति सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।