High Cholesterol: कामकाजी दुनिया में हम अमूमन अपने खानपान और स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं। बाहरी खाना हमारे रेगुलर डायट का हिस्सा बन जाता है। सर्दियों के दिनों में कोलेस्ट्रॉल दोगुनी तेजी से बढ़ता है। सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, हाई ब्लड प्रेशर, अत्यधिक थकान और हृदय संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में जरुरी है कि हम सर्दी के मौसम में अपनी डायट का खास ख्याल रखें। हमारे रोजाना के डायट में न्यूट्रीशियन से भरपूर कुछ ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हों, जिनके सेवन से जानलेवा बिमारियां दूर रहें। यहां ऐसे ही कुछ हाई प्रोटिन और फायबर से भरपूर सुपरफूड्स की जानकारी दी गई है, जिनको आप अपने रेगुलर डायट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिरकार हाई कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? यह आपके लिए कैसे जानलेवा है?
कोलेस्ट्रॉल क्या है?
यह एक प्रकार का फैट है, जो मोम की तरह दिखता है। शरीर में सेल मेम्ब्रेन, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए इसका होना आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। LDL Cholesterol को मानव शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। जबकि HDL Cholesterol शरीर के कई कामकाज में सहायक होता है। शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने से यह ब्लड सेल्स में चिपकने लगता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और यह हृदय संबंधी रोगों को जन्म देता है। आपको High Cholesterol जैसी जानलेवा बिमारी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आपको अपनी डायट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए।
Diet for cholesterol: इन सुपरफूड्स से हाई कोलेस्ट्रॉल को कहें बाय-बाय!
हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। ओटमील, किडनी बीन्स, सेब और स्प्राउट्स जैसे Superfoods कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार होते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स से मिलने वाला हाई प्रोटीन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे सैल्मन, अखरोट और अलसी हेल्दी हार्ट टिशू और ब्लड वेसेल के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
हर दिन एक एवोकैडो का सेवन करने से खून में जमा होने वाला गंदा कोलेस्ट्रोल कम हो सकता है। इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्वों और इसके हेल्थ बेनिफिट्स की वजह से इसे सुपर फूड कहा जाता है। एवोकाडो विटामिन के, सी, बी 5, बी 6, ई और मोनोसैचुरेटेड फैट जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके अलावा, एवोकैडो ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स को नियमित करने में भी मदद करता है। Avocado Price: Rs 335
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो Bad Cholesterol को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इन्हें एक रात पहले पानी में भिगोकर सुबह खाना चाहिए। पानी में भिगोने से बादाम में फैटी तत्व कम हो जाता है। यह शुगर को भी रेगुलेट करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोजाना बादाम का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को लीवर तक पहुंचाने में मदद मिलती है। यह सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन और कोलेस्ट्रॉल के लिए ही लाभदायक नहीं है बल्कि इसके सेवन से दिमाग की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। Almonds Price: Rs 762
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह ओट्स का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता और हृदय संबंधी बिमारियां दूर रहती हैं। फाइबर युक्त ओट्स से आपको दिनभर काम करने की उर्जा और कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। ओट्स में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर होते हैं। सॉल्यूबल फाइबर बीटा ग्लूकन शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और लंबे समय की बीमारियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर हमारे शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।Saffola Oats Price: Rs. 185
लहसुन
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। सर्दी के मौसम में लहसुन एक रामबाण के समान है, जो हमें कई तरह की बिमारियों बचाता है। इसका सेवन खाने के साथ या मालिस के रूप में किया जाता है।लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टिरीयल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्टिडेंट्स और सल्फर होते हैं। ये तत्व हृदय संबंधी समस्याएं कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लहसुन में एलीसीन नामक कंपाउंड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
आंवला
आंवला जरुरी अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाया जा सकता है। वहीं, इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार होता है। आंवला का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है, जिससे शरीर में कई हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
Image Credit: Pexels
Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।