स्ट्रेच मार्क्स हममे से कई लोगों के लिए एक कॉमन समस्या बनकर सामने आते हैं। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं और कई बार तो लोगों को ये समझ में भी नहीं आता है कि पतले होने के बाद भी उनके शरीर में ये क्यों बन रहे हैं। स्ट्रेच मार्क्स दो तरह के होते हैं एक व्हाइट और एक रेड या कलर्ड और ये वजन कम होने और वजन बढ़ने दोनों के ही कारण हो सकते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स की समस्या ज्यादा होती है तो शायद आपको भी इसका कारण जानने की इच्छा होगी।
स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और इनके होने के पीछे वजन बढ़ने के अलावा हमारी कौन सी गलतियां शामिल होती हैं ये आज आपको हम बताने जा रहे हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट, एक्नेओलॉजिस्ट और ऑस्ट्रेलिया से सर्टिफाइड ट्राइकोलॉजिस्ट डॉक्टर सुयोमी शाह (इंस्टाग्राम पर डॉक्टर सू) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने ये बताया है कि स्ट्रेच मार्क्स क्या होते हैं और आखिर ये क्यों होते हैं।
कैसे और क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स?
स्ट्रेच मार्क्स हमेशा तब होते हैं जब हमारी स्किन एक लंबे वक्त तक गलत तरह से स्ट्रेच होती है और फिर स्किन पर ये मार्क्स छोड़ जाती है। इसमें तेजी से वजन बढ़ना और घटना, प्रेग्नेंसी के दौरान वजन में बदलाव आना, प्यूबर्टी के समय शरीर का बढ़ना या फिर पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग का होना, शामिल होता है।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन से कैसे हटाएं स्ट्रेच मार्क्स? फाइन लाइन्स के लिए भी काम आएगी ये ट्रिक
अब अगर सवाल ये है कि स्ट्रेच मार्क्स कैसे होते हैं तो उसका जवाब है स्किन के कोलेजन और इलास्टिन स्ट्रक्चर का टूट जाना। स्किन की अंदरूनी लेयर का खराब होना इनका कारण बनता है। लंबे समय तक स्किन के स्ट्रेच होने के कारण ये नेचुरल स्ट्रक्चर टूट जाता है।
View this post on Instagram
ये असल में एक तरह के दाग ही होते हैं जो स्किन में अंदर की ओर से बनते हैं। स्किन में ऊपर से कोई चोट लगती है तो वो अलग दिखती है, लेकिन अगर स्किन में अंदर की ओर से कोई मार्क आया है तो उसे स्ट्रेच मार्क्स या स्कारिंग कहा जाता है।
अब हमने ये तो जान लिया कि स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और कैसे होते हैं, लेकिन अभी भी ये सवाल बाकी है कि आखिर कई लोगों को पतले होने के बाद भी स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और इन मार्क्स से जुड़ी गलतियां क्या होती हैं जिनके कारण हमारी स्किन ऐसी दिखने लगती है।
किन गलतियों के कारण ज्यादा बढ़ते हैं स्ट्रेच मार्क्स?
बात करते हैं उन गलतियों की जो हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा तो हैं, लेकिन स्ट्रेच मार्क्स को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।
स्किन को ठीक तरह से मॉइश्चराइज नहीं करना-
अगर आप स्किन को ठीक तरह से मॉइश्चराइज नहीं करते हैं तो स्किन में स्ट्रेच मार्क्स जल्दी आएंगे। स्किन अगर ड्राई है तो उसका कोलेजन बहुत ज्यादा डैमेज होगा और उसकी अपर लेयर खराब होगी। ऐसे में डेड स्किन सेल्स भी ज्यादा बनेंगे और आपकी स्किन में स्ट्रेच मार्क्स भी बहुत ज्यादा होंगे।
स्किन में हमेशा तब मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए जब वो हल्की नम हो। कोको बटर, शिया बटर, ऑलिव ऑयल, विटामिन-ई ऑयल और अन्य मॉइश्चराइजर आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने मन से स्टेरॉइड्स या स्किन ट्रीटमेंट ले लेना-
केमिकल्स और अन्य दवाओं का असर पूरे शरीर पर होता है और ये स्किन में भी दिखने लग जाते हैं। फिटनेस का ध्यान देना सही है, लेकिन अगर आप स्टेरॉइड्स ले रहे हैं तो आपके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा हो जाएंगे।
इसी तरह से अगर आप स्किन ट्रीटमेंट बहुत ज्यादा करते हैं और किसी एक्सपर्ट की सलाह नहीं लेते हैं तो भी स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप अपनी स्किन में ओवर एक्सफोलिएशन करते हैं तो भी ये आपकी स्किन में स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकता है।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- कूल्हों और जांघों के स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए सबसे आसान होम रेमेडीज
स्किन इन्फेक्शन पर ध्यान ना देना-
स्किन इन्फेक्शन स्ट्रेच मार्क्स के बहुत बड़े कारणों में से एक होता है। अगर आप अपनी स्किन में होने वाले इन्फेक्शन को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो ये आपके लिए सही नहीं होगा। किसी भी तरह का स्किन इन्फेक्शन स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकता है और उसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ये तीन गलतियां हमेशा स्ट्रेच मार्क्स को बढ़ावा देती हैं। आप हमेशा स्किन को मॉइश्चराइज रखें तो स्ट्रेच मार्क्स कम बनेंगे। अगर स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने का सवाल है तो उनके लिए हमेशा कॉस्मेटिक प्रोसीजर ही फायदेमंद हो सकता है। देसी नुस्खे कुछ हद तक स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनकी मदद से स्किन पूरी तरह से ठीक नहीं होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।