गर्मियां आने से पहले शमा सिकंदर से जानिए ये ब्यूटी टिप्स

गर्मियां आ रही हैं और गर्मियों में आम इंसान ही क्या बल्कि स्टार्स तक परेशान हो जाते हैं। आप कितना भी AC वाले घर या ऑफिस में रहे या कार में घूमें लेकिन किसी ना किसी काम से आपको अकसर धूप में बाहर निकलना ही पड़ता है। शमा सिकंदर से जानिए वो गर्मियां आने से पहले क्या तैयार करती हैं जो इतनी कूल नज़र आती हैं।

Inna Khosla

गर्मियां आ रही हैं और गर्मियों में आम इंसान ही क्या बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स तक परेशान हो जाते हैं। आप कितना भी AC वाले घर या ऑफिस में रहे या कार में घूमें लेकिन किसी ना किसी काम से आपको अकसर धूप में बाहर निकलना ही पड़ता है। 

इस साल आप चिलचिलाती गर्मी में अपना ध्यान कैसे रखें इस बारे में एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने हमारे से खास बातचीत की। इस वीडियो के देखकर आप समझ जाएंगी कि कैसे हिरोइन गर्मियां आने से पहले तैयारियां करती हैं। 

गर्मियां आने से पहले क्या सोचती हैं शमा सिकंदर 

शमा सिकंदर के फैन फोलोइंग की कमी नहीं है। गर्मियों में शमा अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखती हैं इस बारे में हर कोई जानना चाहता है इसलिए जब हमारी मुलाकात शमा सिकंदर से हुई तो हमने उनसे पूछा कि गर्मियां आने वाली तो आप अपने फैंस से क्या कहेंगी तो उन्होंने इस सवाल का बड़े हंसते हुए जवाब दिया और कहा- जैसे ही गर्मियां आने लगती हैं मैं खुद अपने आप को समझाने लगती हूं कोई बात नहीं थोड़े समय के लिए हैं गर्मियां चली जाएंगी। 3-4 महीने में चली जाएंगी। इतना बुरा नहीं है जितना हम सोचते हैं। 

एक बात और जो शमा सिकंदर ने हमारे साथ गर्मियों के बारे में शेयर की वो ये थी कि उन्होंने बताया कि जो लोग पहले से गर्मियों की तैयारियां नहीं करते उन्हें गर्मियों में ज्यादा परेशानी होती है। वैसे ग्लैमर्स शमा सिकंदर ने हमें ये भी बताया कि ऐसी भी कुछ वजह है जिसकी वजह से उन्हें गर्मियां बहुत पसंद हैं। 

Read more: Depression पर काबू पाने के लिए अपनाएं Shama Sikander के टिप्‍स

शमा सिकंदर को गर्मियां इसलिए पसंद हैं

हालांकि शमा सिकंदर का कहना था कि उन्हें गर्मियां आने से पहले डर लगता है लेकिन फिर भी ऐसी कई वजह हैं जिनकी वजह से वो गर्मियों को इन्जॉय करती हैं। शमा सिकंदर ने बताया कि गर्मियों में वो जितने छोटे से छोटे कपड़े चाहें वो पहन सकती हैं। गर्मियों में सबसे हल्के कपड़े पहनने में मज़ा आता है। इसके अलावा शमा सिकंदर ने ये भी बताया कि गर्मियों में वो अपने बाल हर लड़की की तरह ऊपर बांध लेती हैं जिससे गर्मी नहीं लगती और बालों को बांधने वाला स्टाइल उन्हें काफी कूल लगता है। 

गर्मियों में कैसा मेकअप करती हैं शमा सिकंदर 

एक्ट्रेस शमा सिकंदर गर्मियों में लाइट मेकअप करती हैं। उनका मानना है कि गर्मियों में स्किन ग्लो करने लगती है और इस वजह से वो अपनी त्वचा पर गर्मियों में सबसे कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। 

Read more: बालों की समस्या से हैं परेशान तो शमा सिकंदर से जाने कैसे रखें अपने बालों का ख्याल

शमा सिकंदर का स्टाइल मंत्रा क्या है। 

इस वीडियो में शमा सिकंदर ने अपने स्टाइल मंत्रा के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि be comfortable, relax और confidence ये तीन बाते हैं जिन्हें वो हमेशा follow करती हैं। शमा सिकंदर ने ये भी बताया कि आप अगर confidence से सस्ता सा कपड़ा भी पहनती हैं तो आप उसमें सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं जबकि अगर आप के अंदर confidence नहीं है या आप वो कपड़ा पहनने से confidence महसूस नहीं कर रही तो भले ही वो कितने बड़े डिजा़इनर का कपड़ा क्यों ना हो आप उसमें सुंदर नहीं दिखेंगी। 

तो इन गर्मियों में आप भी शमा सिकंदर के ये ब्यूटी टिप्स अपनाकर स्टाइलिश और फैशनेबल नज़र आ सकती हैं।

 

Credits: 

Producer: Rohit Chavan

Video Editor: Anand Sarpate

Disclaimer