आंखों के नीचे कालेपन के कारण चेहरे का ग्लो छिन जाता है। इन्हें डार्क सर्कल्स की समस्या कहते हैं। क्या आपकी भी आंखें सूजी हुई रहती हैं। हालांकि, बाजार में डार्क सर्कल्स और पफीनेस को को कम करने के लिए कई अंडर आई क्रीम और जेल मौजूद हैं लेकिन यह ज्यादा असरदार नहीं होते हैं।
मेरी आंखों की नीचे काले घेरे पड़ने लगे थे। इसके लिए मैनें कई घरेलू उपाय अपनाएं। साथ ही वह सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जो यह दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन को कम कर देंगे। इन सभी चीजों को आजमाने के बाद मुझे फर्क नजर नहीं आया। एक दिन मेरी फ्रेंड ने मुझे अयूथवेदा की अंडर आई जेल के बारे में बताया। मैनें उसके कहने पर तुरंत यह जेल खरीद लिया और इसका इस्तेमाल करने लगी और इसके उपयोग से मुझे फायदा हुआ। अगर आपको भी डार्क सर्कल्स और पफीनेस की समस्या है तो आपके लिए यह प्रोडक्ट रिव्यू बेहद फायदेमंद होगा।
दावा
- इस जेल में भांग के बीज का इस्तेमाल किया गया है जो अंडर आई की समस्या को कम करता है।
- यह अंडर आई जेल बादाम के तेल और कॉफी से बनी है जो आपकी स्किन को हार्मफुल यूवी रेज से बचाएगा।
- इस जेल को लगाने से आपको जलन भी महसूस नहीं होगी।
- अयूथवेदा हेंप सीड्स की इस अंडर आई जेल में कलर, फ्रैग्नेंस, अल्कोहल, केमिकल्स और पैराबेंस नहीं है।
पैकेजिंग
यह अंडर आई जेल एक कागज के डिब्बे में पैक की गई है। डिब्बे पर प्रोडक्ट से जुड़ी सभी जरूर जानकारी लिखी गई है।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल और आंखों के नीचे की झुर्रियों से हैं परेशान? ये 8 अंडर आई क्रीम कर सकती हैं मदद
टेक्सचर
यह जेल बिल्कुल भी ग्रीसी नहीं है। यह जेल आसानी से स्किन में अब्जॉर्ब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: क्या अंडर आई क्रीम से सच में होता है फायदा, एक्सपर्ट से जानें
कीमत
इस अंडर आई जेल की कीमत 529 रूपये है। आप इस प्रोडक्ट को अमेजन से करीब 470 रूपये में खरीद सकती हैं।
फायदे
- इस जेल को लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम हो जाती है।
- अगर आपके आंखों के आस पास झुर्रियां हैं तो यह जेल फायदेमंद होगा।
- फाइन लाइन्स के कारण चेहरा उम्र से ज्यादा बड़ा लगने लगता है। इस समस्या को कम करने के लिए आप भांग से बने इस जेल का उपयोग कर सकती हैं।
- आंखों के नीचे मॉइश्चर को बनाए रखने के लिए इस जेल का इस्तेमाल करें।
नुकसान
इस जेल को लगाने से मुझे तो किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं नजर आया। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते वक्त बेहद सावधान रहें। अन्यथा जेल आंखों के अंदर जा सकता है।
ऐसा था मेरा एक्सपीरियंस
मेरी आंखों के नीचे काफी समय से डार्क सर्कल्स हो रहे थे। मैं जब से अयूथवेदा का यह जेल इस्तेमाल कर रही हूं मुझे काफी बदलाव नजर आए।
इस्तेमाल करने का तरीका
- बोतल का ढक्कन हटाएं और आपको सबसे ऊपर प्रेस करने का साइन दिख जाएगा।
- अब अंगूठे से बोतल को दबाएं और जेल बाहर आ जाएगा।
- अब इसे जेल को अपनी आंखों के नीचे लगा लें।
रेटिंग 4
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य प्रोडक्ट रिव्यू पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।