मेट्रो में जाते हुए या रास्ते में कार में बैठी हुई लड़की को आपने शीशे के सामने मेकअप करते हुए देखा होगा। अधिकतर लड़कियां ऑफिस के लिए रास्ते में ही तैयार होती हैं। वैसे भी हम लड़कियां इतनी स्मार्ट होती हैं कि चलते-चलते भी मेकअप कर लेती हैं और अपना टाइम बचा लेती हैं। कैसे? ऐसे कि हम शॉपिंग भी बहुत सोच-समझकर करती हैं और मेकअप का सामान भी बहुत सोच-समझकर लेती हैं। हमलोग खूब शॉपिंग करती हैं लेकिन फिर भी अपनी सेविंग कर लेती हैं।
शॉपिंग करते हैं सोच-समझकर
हम लड़कियों को शॉपिंग करने का भी बहुत शौक होता है... लेकिन हम फिर भी पैसे बचा लेती हैं। कैसे? Because, We are smart enough!!
लड़कों को शॉपिंग से इसलिए चिढ़ होती है क्योंकि वो एक बार शॉपिंग करते हैं और तीन महीने के सेविंग खर्च कर देते हैं। वहीं हम लड़कियां एक महीने में तीन बार शॉपिंग करती हैं फिर भी सेविंग कर लेती हैं। तो आप भी मानती हैं कि आप स्मार्ट है। So #besmart.
इसलिए आप मान सकती हैं कि शॉपिंग करना भी है एक कला है और इसमें वहीं पारंगत होता है जो मन भर के शॉपिंग भी कर लेता है और पैसे भी बचा लेता है। और ये काम तो हम लड़कियां आसानी से कर सकती हैं।
कोई भी मेकअप नहीं खरीदती
हम लड़कियां कोई भी मेकअप नहीं खरीद लेती। बल्कि हम मेकअप भी सोच-समझकर खरीदती हैं, इसलिए हमें देर लगती है। जैसे की हम लड़कियां लिपस्टिक खरीदते समय कोई कोताही नहीं करतीं क्योंकि चीप लिपस्टिक से हमारे होंठों की स्किन खराब हो जाती है। वहीं हम मेकअप का सामान भी बेस्ट कंपनी की खरीदते हैं लेकिन वहां से जहां ये सस्ते दामों में मिल जाए।
मेट्रो में करती हैं मेकअप
इसी तरह लड़कियां हमेशा टिप-टॉप नजर आती हैं। जबकि घर से वो मेकअप कर के बिल्कुल भी नहीं निकलतीं। कैसे?
क्योंकि वो मेट्रो में तैयार होती हैं या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में। इससे वो तैयार होने के दस से बीस मिनट बचा लेती है। तो अगर कोई आपसे ये कहे कि एक साथ दो काम नहीं करने चाहिए तो उन्हें लड़कियां को एक्ज़ाम्पल दीजिएगा। क्योंकि लड़कियां सफर करते हुए मेकअप करती हैं जिससे उनका सफर भी पूरा हो जाता है और मेकअप भी।
शीशे की बिना लगा सकती हैं लाइनर और काजल
अंत में बात करते हैं काजल और लाइनर लगाने की। क्योंकि जब लड़कियों के पास तैयार होने का टाइम नहीं होता है तो उनके लिए काजल लगाना ही काफी होता है। ऐसे में जब उनके पास शीशा नहीं होता तो भी वो काजल और लाइनर लगा लेती हैं। कैसे?
इसके लिए तो एक बार फिर से वीडियो देख लीजिए।
बिना शीशे के लगा लेते हैं लाइनर और काजल