ज्यादातर लोग को बादाम के छिलके को उतार कर खाने की आदत है। इसको खाने से न सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि हमारी स्किन का भी भरपूर पोषण मिलता है। इसे सबसे हेल्दी ड्राई फ्रूट में से एक माना जाता है। जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के लोग इसका किसी ना किसी रूप में सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर खाना भी पसंद करते है।
लेकिन क्या आपको पता है कि आप बादाम के छिलकों का भी प्रयोग कर सकती है। जी हां आप बादाम के छिलकों को कई तरीको से प्रयोग कर सकती हैं। बादाम के छिलके विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।
बालों के लिए आप बादाम के छिलकों से कई तरह के प्रोडक्ट बना सकती हैं। जिन्हें लगाकर आप अपने बालों की खोई हुई चमक को भी वापस ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन छिलकों को बालों के लिए उपयोग कर सकती हैं।
बादाम के छिलके से बनाएं हेयर क्रीम
बादाम के छिलके से आप हेयर क्रीम आसानी से बना सकती हैं। ये आपके बालों में रूखेपन और डैमेजनेस को कम करने में भी मदद करती है।
सामग्री
- 10-15 बादाम के छिलके
- 1 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 बड़े चम्मच मलाई
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बादाम के छिलकों को मिक्सी में पीसकर अच्छी तरह से पाउडर बना लें।
- इसके बाद इसे बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें ऑलिव ऑयल और मलाई को मिलाकर क्रीम बना लें।
- फिर एक छोटी डिब्बी में भरकर रख लें।
लगाने का तरीका
- इसे लगाने के लिए आप रात में सोने से पहले बालों पर लगा लें।
- फिर सुबह उठकर बालों को धो लें।
- आप इसे रोजाना भी प्रयोग कर सकती हैं।
बादाम के छिलके से बनाएं हेयर पैक
बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए बादाम के छिलके का हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 छोटा कप बादाम के छिलके
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल,
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बादाम के छिलकों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- फिर इसे एक बाउल में निकाल लें।
- अब शहद ,नारियल का तेल और एलोवेरा जेल को मिला लें।
- फिर इसको गैस पर थोड़ा गरम कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- हेयर मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- अब सिर को किसी कैप से पूरी तरह से ढक लें।
- करीब 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।