चमकदार त्वचा किसे नहीं पसंद? इसके लिए क्या आप भी महंगे-महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं? जिसमें आपका हजारों रूपये का बिल आ जाता है? हमारी स्किन डेलिकेट होती है। ऐसे में अगर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो स्किन हमेशा ब्राइट और ग्लोइंग रहेगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्राइट स्किन के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।
रोजाना धोएं चेहरा
हम अपने चेहरे को लंबे समय तक कवर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में फेस गंदा होना सामान्य है। धूल-मिट्टी त्वचा पर जम जाती है, जिसे अगर साफ न किया जाए तो त्वचा खराब होने लगती है। चेहरे पर जमी गंदगी के कारण त्वचा का निखार भी छिन जाता है। इसलिए रोजाना चेहरा धोना जरूरी है। कई लोग केवल सुबह ही फेस वॉश करते हैं। आपको रात को सोने से पहले भी चेहरा साफ करना चाहिए।
एक्सफोलिएट करें
चेहरे को क्लींज करने के तुरंत बाद आपको त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। अपने स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब चुनें। हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद त्वचा को टोन और मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। पिंपल-प्रोन स्किन के लिए माइल्ड एक्सफोलिएंट फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर हार्श नहीं होता है। इससे ब्रेकआउट नहीं होता है।
सनस्क्रीन का उपयोग है जरूरी
सूरज की किरणें त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है। खासतौर पर सन टैन हो जाता है। ऐसे में चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसा न हो इसके लिए आपको हमेशा सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। अक्सर लोगों को लगता है ठंड में सनस्क्रीन का क्या ही इस्तेमाल करना। यह सोच गलत है। सर्दी के मौसम में भी त्वचा टैन हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा अपने स्किन केयर में सनस्क्रीन को जरूर शामिल करना चाहिए। (सनस्क्रीन लगाना क्यों है जरूरी)
इसे भी पढ़ें: चमकदार चेहरा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 चीजें
त्वचा को मॉइश्चराइज रखें
आपके नाक, कान और गर्दन का एरिया यूवी रेज के प्रति काफी सेंसिटिव होता है। पर्यावरण के हानिकारक कण त्वचा से नमी खो देते हैं। इसलिए आपको अपनी त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज रखना चाहिए। त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आप चाहें तो क्रीम या मॉइश्चराइज का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा नम त्वचा के लिए किचन में मौजूद कुछ चीजें भी अच्छी हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
इन बातों का भी ध्यान रखें
- केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखें। किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले उस पर लिखी सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। ऐसी चीजें खरीदें जिनमें नेचुरल ऑयल मिला हो।
- मेकअप स्किन को बेहद नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर आप मेकअप लगाती हैं तो इसे रिमूव जरूर करें। खासतौर पर सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। इसके लिए आपको किसी महंगे रिमूवर की जरूरत नहीं है। आप तेल से भी मेकअप हटा सकती हैं।
- 8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद का असर शरीर से लेकर त्वचा पर पड़ता है। खिली-खिली स्किन के लिए नींद सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। सोते वक्त हमारा शरीर डेड सेल्स को रिपेयर करता है। पर्याप्त नींद से केवल त्वचा ही नहीं दिमाग और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।
- स्मोक न करें। इसके कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्मोंकिग के कारण एजिंग साइंस जल्दी दिखने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।