बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को इंडस्ट्री की स्टाइल डीवा माना जाता है। वैसे अगर सोनम कपूर के स्टाइल की बात हो तो वह आउटफिट सलेक्शन के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल पर भी उतना ही ध्यान देती है। हर आउटफिट के साथ वह अलग तरह के हेयरस्टाइल को कैरी करती हैं, जिससे उनका लुक और भी खास लगता है। ऐसे में अगर आप भी सोनम कपूर को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो हो सकता है कि उनकी तरह ब्रांडेड आउटफिट कैरी करना आपके लिए मुश्किल हों, लेकिन आप उनकी तरह हेयरस्टाइल बनाकर काफी हद तक उनके जैसा लुक पा सकती हैं। सोनम कपूर के कई हेयरस्टाइल्स ऐसे हैं, जिन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और आप उन्हें केजुअल्स से लेकर पार्टी तक आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं-
ओपन हेयर विद हेडबैंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का यह हेयरस्टाइल बेहद सिंपल है, लेकिन फिर भी वह उसमें बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। अगर आप पार्टी में एक सिंपल लेकिन ब्यूटीफुल लुक कैरी करना चाहती हैं तो सोनम की तरह मिडिल पार्टिंग ओपन स्ट्रेट हेयर लुक रख सकती हैं। बालों को अधिक स्लीक लुक देने के लिए आप हेयर स्ट्रैटनर का इस्तेमाल करना ना भूलें। इसके साथ आप सोनम की तरह हेडबैंड या फंकी हेयर पिन्स यूज कर सकती हैं।
ओपन हेयर विद कर्ल्स
अगर आपके हेयर्स थिन हैं और आप बालों में एक वॉल्यूम एड करना चाहती हैं तो सोनम कपूर की तरह ओपन हेयर विद कर्ल्स लुक कैरी कर सकती हैं। सोनम कपूर का यह लुक भी सिंपल होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश है। आप भी बालों की सेंटर पार्टिंग करके कर्लर की मदद से लेंथ को कर्ल करें।
इसे जरूर पढ़ें: मैच्योर स्किन पर बेहद खूबसूरत लगते हैं यह लिप शेड, आप भी कर सकती हैं मेकअप किट में शामिल
हाई बन लुक
सोनम कपूर का यह हेयरस्टाइल बेहद ही गार्जियस लग रहा है। अगर आपको ओपन हेयर लुक कैरी करने में प्रॉब्लम होती है तो आप सोनम के इस लुक से आईडिया लें। सोनम कपूर ने इस लुक में वेस्टर्न वियर के साथ हाई बन बनाया है। लेकिन अगर आप चाहें तो इंडियन वियर के साथ भी इसे बना सकती हैं।
हाफ अप एंड डाउन लुक
अगर आप पार्टी में इंडियन वियर कैरी कर रही हैं और एक एलीगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो सोनम के इस हेयरस्टाइल को देखें। इस लुक में सोनम ने हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल बनाया है। साइड पार्टिंग हेयर्स के साथ लेंथ में वेव्स लुक इस हेयरस्टाइल को और भी खास बना रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए तेल नहीं, इन चीजों का करें इस्तेमाल
लो बन लुक
अगर आपकी उम्र अधिक है और पार्टी में एक एलीगेंट और गार्जियस लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको सोनम कपूर का यह हेयरस्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में सोनम ने मिडिल पार्टिंग हेयर्स के साथ लो बन बनाया है, जो उन्हें एक बेहद ही एलीगेंट लुक दे रहा है।
Recommended Video
ब्रेडेड बन लुक
अगर बन हेयरस्टाइल को एक डिफरेंट तरीके से पार्टी में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप ब्रेडेड बन बना सकती हैं। सोनम कपूर ने भी इस लुक में ब्रेडेड बन बनाया है। इंडियन वियर खासतौर से साड़ी के साथ यह ब्रेडेड बन काफी अच्छा लगता है।
आप सोनम कपूर का कौन सा हेयरस्टाइल अपने बालों में ट्राई करना चाहेंगी, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram