आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी बी टाउन की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। हालांकि परिवार की तरफ से उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उनकी शादी की कंफर्मेशन दी है। आलिया और रणबीर 14 से 17 अप्रैल के बीच सात फेरे लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 अप्रैल को कपल की शादी होगी। 13 अप्रैल को मेहंदी और 14 अप्रैल को हल्दी का फंक्शन होगा। आलिया और रणबीर की शादी को काफी कॉन्फिडेंशियल रखा है, लेकिन इसके बाद भी उनकी शादी को धीरे-धीरे अपडेट्स सामने आ रहे हैं। फैंस हमेशा से ही एक्ट्रेसेस के रियल ब्राइडल लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट का ब्राइडल मेकअप बॉलीवुड के जाने माने आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर कर सकते हैं। बता दें कि मिक्की इससे पहले कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सेलेब्स का ब्राइडल मेकअप कुर चुके हैं। मिक्की ने कैटरीना और प्रियंका का ब्राइडल मेकअप बहुत ही खूबसूरत किया था। आप भी समझ सकते हैं कि आलिया भट्ट का मेकअप कितना खूबसूरत होने वाला है। आइए देखते हैं आलिया के बेस्ट मेकअप लुक जिसे मिक्की ने किया है।
ग्लैम लुक
आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आलिया क्यूट और ग्लैम लुक से लाखों दिलों में राज करती हैं। आलिया भट्ट के इस लुक की बात करें तो मिक्की ने उनका बेहद खूबसूरत मेकअप किया है। गोल्डन गाउन के साथ एक्ट्रेस का रेड लिप्स मेकअप किसी को भी निराश नहीं कर सकता है। उनके ऑल ओवर लुक की बात करें तो एक्ट्रेस के फेस पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। लुक को सिंपल रखते हुए मिक्की ने उनका गोल्डन आई मेकअप किया है। रेड लिपस्टिक और वार्म ब्लश लगाकर मेकअप लुक कंप्लीट किया है।
टिप्सः सिंपल मेकअप में खूबसूरत लुक के लिए आप आलिया के इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
ड्यूई मेकअप
आलिया भट्ट अक्सर ग्लोइंग मेकअप में नजर आती हैं। इस तरह के लुक को ड्यूई मेकअप भी कहा जाता है। इस मेकअप में चेहरे पर हैवी फाउंडेशन की जगह लाइट और ग्लोइंग स्किन मेकअप किया जाता है। ड्यूई मेकअप करने के लिए सबसे पहले स्किन को क्लीन करते हैं। इसके बाद चेहरे पर प्राइमर लगाया जाता है। क्लियर स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाया जाता है फिर इसके बाद चेहरे पर फेशियल ऑयल लगाकर इसे अच्छे से ब्लेंड किया जाता है। अब चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर ग्लोइंग बेस बनाया जाता है। ड्यूई मेकअप के दौरान आर्टिस्ट लिक्विड ब्लश का यूज करते हैं। इससे स्किन को फुल कवरेज मिलता है। गोल्डन आई मेकअप और रेड लिपस्टिक लगाकर एक्ट्रेस का मेकअप लुक कंप्लीट किया है।
टिप्सः आप भी आलिया भट्ट के इस मेकअप लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
Recommended Video
मिनिमल मेकअप लुक
आलिया भट्ट केवल एक्टिंग की ही नहीं बल्कि मिनिमल मेकअप लुक्स की भी क्वीन हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं। आलिया का ये खूबसूरत मेकअप भी मिक्की कॉन्ट्रेक्टर द्वारा किया गया है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनके इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। चलिए जानते हैं मिनिमल लुक कैरी करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके।
- मिनिमल लुक को कैरी करने के लिए सबसे पहले अपना फेस अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
- मॉइश्चराइजर लगाने के बाद फाउंडेशन लगाकर इसे अच्छे से ब्लेंड करें।
- चेहरे के दाग धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं।
- चेहरे का बेस बनाने के लिए आई मेकअप करें।
- इसके बाद आंखों पर लाइट ब्राउन कलर का आईशैडो लगाएं।
- मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें।
- नेचुरल लुक के लिए चेहरे पर वार्म ब्लश लगाएं।
- लाइट शेड की लिपस्टिक लगाकर इस लुक को कंप्लीट करें।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का लुक कैसा होगा यह तो आने वाले समय में पता चल जाएगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।