अनार एक ऐसा फल है, जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। स्वाद में बेमिसाल अनार सिर्फ सेहत के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि यह आपके सौंदर्य का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रखता है। खासतौर से, अगर आप लंबे व घने बालों की चाहत रखती हैं तो ऐसे में अनार को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना अच्छा विचार हो सकता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह बालों के रोम को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, जब अनार को स्कैल्प में लगाया जाता है तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
बालों की केयर करने के लिए आप केवल अनार के तेल का उपयोग बालों की मालिश के तेल के रूप में कर सकती हैं, बल्कि अनार की मदद से कुछ हेयर पैक भी बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अनार की मदद से बनने वाले कुछ हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं-
दही और अनार की मदद से बनाएं हेयर पैक
गर्मी के मौसम में दही आपको ठंडक प्रदान करती है। आप इसे अपनी स्कैल्प पर लगाकर बालों को मॉइश्चराइज कर सकती हैं और स्कैल्प को शांत करता है।
आवश्यक सामग्री-
- दही - 4 बड़े चम्मच
- अनार- 1 कप
बनाने का तरीका-
- इस हेयर पैक को बनाने के लिए आप एक कप अनार लें।
- अब आप इसे ब्लेंडर में डालें। साथ ही इसमें दही डालें।
- अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके पेस्ट बना लें।
- इस पैक को बालों की खोपड़ी पर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद हेयर वॉश कर लें।
नोट- आप चाहें तो अनार के बीज के साथ-साथ इसके छिलकों का भी इस्तेमाल हेयर पैक में कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: सही तरीके से नहीं लगाएंगी हेयर मास्क तो हो सकता है बालों को नुकसान
अनार और शहद से बनाएं हेयर पैक
अगर आपको बालों में डैंड्रफ की समस्या है और आप उसे निजात पाना चाहती हैं तो अनार और शहद की मदद से भी हेयर मास्क बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच अनार का रस
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले आप एक चम्मच अनार के बीज लें और उन्हें क्रश करें ताकि उनका रस निकल जाए।
- अब आप इसमें एक बड़ा चम्मच शहद डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने बालों में लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अंत में, बालों को माइल्ड शैम्पू की मदद से वॉश कर लें।
नोट- आप शहद और अनार की मात्रा अपनी हेयर लेंथ के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं।
Recommended Video
अनार और जैतून के तेल से बनाएं हेयर मास्क
यह एक ऐसा हेयर मास्क है, जो बालों को कंडीशनर करने में मदद करता है और उन्हें एक चमक प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चौथाई कप अनार का रस
- एक कप पानी
- दो बड़े चम्मच जैतून का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले, एक कांच के कंटेनर में अनार का रस और जैतून का तेल डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें पानी डालकर इसे पतला करें।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प व हेयर पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब अपने बालों को पानी और शैम्पू की मदद से क्लीन करें।
- आप सप्ताह में एक बार इस उपाय को अपना सकती हैं।
Image Credit- freepik, pexels
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।