नारियल का तेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा पर पड़ी झाइयों को दूर करने के लिए भी नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आंखों के नीचें झाइयां आ गई हैं, तो नारियल का तेल आपके लिए बहुत अधिक मददगार साबित हो जाएगा।
आपको बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ या फिर किसी बिमारी के कारण कई बार आंखों के नीचे झाइयां हो जाती हैं। ऐसे में आपकी सुंदरता तो प्रभावित होती ही है, साथ ही आंखे बूढ़ी नजर आने लग जाती है।
तो ऐसे में आप कई तरह से कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। चलिए कुछ तरीके हम आपको बताते हैं-
नारियल का तेल और बादाम का तेल
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच बादाम का तेल
विधि
नारियल का तेल और बादाम का तेल मिक्स करें और उंगली की मदद से आंखों के नीचे 5 मिनट तक मसाज करें। यदि आप ऐसा रोज रात में सोने से पहले करती हैं, तो झाइंयों के साथ-साथ अगर आपको पफी आई की समस्या है तो वह भी कम हो जाती है। आपको बता दें कि बादाम का तेल एंटी एजिंगी होता है।
नारियल का तेल और एलोवेरा जेल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
विधि
नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करें और उसे आंखों के आसपास लगाएं। इस मिश्रण को रातभर आंखों के नीचे लगा रहने दें। एलोवेरा जेल भी त्वचा में कसाव लाता है और त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है। इससे आपकी आंखों के काले घेरे भी कम हो जाते हैं।
नारियल का तेल और कच्चा दूध
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच कच्चा दूध
विधि
नारियल का तेल और कच्चा दूध मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण से आंखों की मसाज करें। इसके बाद आप आंखों को पानी से साफ कर लें। इसके बाद आप आई क्रीम लगा लें और सो जाएं। यदि आप ऐसा रोज करती हैं तो आपकी आंखों के नीचे से झाइयां गायब तो नहीं होती हैं मगर हल्की जरूर हो जाती हैं।
त्वचा के लिए नारियल के तेल के फायदे
- नारियल तेल में प्रोटीन होता है, यह कोलेजन को बूस्ट करता है।
- त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को भी नारियल का तेल रिमूव कर देता है।
- नारियल का तेल त्वचा में नमी की कमी को पूरा करता है।
- हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने के साथ-साथ नारियल का तेल त्वचा को निखारता भी है।
- नारियल का तेल बहुत ही अच्छा मेकअप रिमूवर होता है।
- नारियल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे त्वचा की सूजन कम होती है।
नोट- अगर आपको ऊपर बताई गई किसी भी सामग्री से एलर्जी है, तो बिना स्किन पैच टेस्ट किए आपको इसका इस्तेमाल स्कैल्प पर नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।