हमारी रोजाना की भागदौड़ वाली जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। हालांकि यह प्रॉब्लम पुरुषों व महिलाओं दोनों लोगों को होती है, लेकिन अपने बालों को लेकर थोड़ी ज्यादा चिंतित रहती हैं। हमारी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह ये समस्या हो जाती हैं। बालों का झड़ना रोकने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट के साथ-साथ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेती हैं लेकिन बालों का टूटना तब भी कम नहीं होता है। कई बार लोगों को अपने झड़ते हुए बालों के कारण बेइज्जती का भी सामना करना पड़ता है।
ऐसे ही अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं और दोबारा से बालों को घना और काला बनाना चाहती हैं तो आप पुदीना का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं । चलिए हम आपको बताएंगे की कैसे आप पुदीने के तेल का बालों में प्रयोग कर सकती हैं।
पुदीने के तेल से होने वाले फायदे
पुदीने के तेल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो रूखे बाल, खुजली या स्कैल्प से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करता है। साथ ही यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
कैसे है ये बाल झड़ना की समस्या के लिए फायदेमंद
स्कैल्प में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन ना होने के कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में पुदीना का तेल सेल्स को चौड़ा कर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। जिसके कारण बाल मजबूत और घने होते हैं। साथ ही बालों के टूटने में भी कमी आती है।
कैसे करें इस्तेमाल
तेल में मिलाकर करें प्रयोग
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच पुदीने का तेल
- 1 छोटा चम्मच नारियल तेल (नारियल के तेल के फायेदे)
लगाने का तरीका
- एक कटोरी में दोनों चीजों को लेकर अच्छे से मिला लें।
- फिर रात में सोने से पहले इस तेल को गर्म करके हल्के हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- सुबह बालों को अच्छी तरह से धो लें।
शैंपू में मिलाकर लगाएं
- 1 छोटा चम्मच पुदीने का तेल
- शैंपू
लगाने का तरीका
आप शैंपू में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भी बालों में लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः Hair Fall: बाल झड़ने की बजाय दोगुना तेजी से बढ़ेंगे, करें ये काम
अन्य टिप्स
- अगर आप ऑयल यूज कर रहीं हैं तो इसे आंखों से दूर रखें।
- हमेशा डाइल्यूट पुदीने के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसके साथ कोई भी ऑयल यानी जैसे कि नारियल तेल आदि को मिलाकर ही लगाए वरना त्वचा को नुकसान हो सकता है।
- अगर आपको पुदीने का तेल नहीं सूट कर रहा है तो आप इसका प्रयोग करना तुरंत बंद कर दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।