Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    अपने मेकअप किट में इन 10 बोल्ड लिपस्टिक शेड को जरूर शामिल करें

    इन 10 बोल्ड लिपस्टिक शेड को अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कौन- से हैं ये लिपस्टिक शेड।
    author-profile
    Published - 27 Dec 2021, 15:40 ISTUpdated - 27 Dec 2021, 16:33 IST
     bold lipstick shades in makeupkit

    कुछ समय से बोल्ड लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है। इन बोल्ड लिपस्टिक में अलग-अलग कलर शामिल है। साथ ही ब्लू, ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे रंगों को जल्द ही बोल्ड लिपस्टिक पसंद के रूप में देखा जाने लगा है। ये लिपस्टिक देखने में भी काफी अच्छी लगती है। आपको  भी इसी तरह के अन्य 10 बोल्ड लिपस्टिक शेड्स को अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये बोल्ड लिपस्टिक शेड्स। 

    1डार्क ब्राउन

    dark brown shade

    डार्क ब्राउन शेड भी देखने में काफी अच्छा लगता है। साथ ही यह शेड आपको बोल्ड लुक भी देगा। डार्क ब्राउन शेड ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है। डार्क ब्राउन लिपस्टिक शेड को आप डे पार्टी में लगा सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड आपके लुक को एलिगेंट बनाएगा। 

    2वैंटाइन फ्यूशिया

    vantine fusia shade

    वैंटाइन फ्यूशिया लिपस्टिक कलर को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करें। यह लिपस्टिक शेड वाइब्रेटिंग लुक देती है। इस लिपस्टिक शेड को ब्लश और आईशैडो के रूप में लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नाइट पार्टी के लिए ये लिपस्टिक शेड एक दम ऑप्शन बेस्ट है। 

    3लाइट पर्पल शेड

    light purple shade

    शायद आपको याद होगा कि ऐश्वर्या राय ने कान्स रेड कार्पेट पर अपनी पर्पल लिपस्टिक से इंटरनेट पर आग लगा दी थी। यह पर्पल शेड आपके लुक बोल्ड स्टेटमेंट देगा। आपको इस बोल्ड शेड की लिपस्टिक को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

    4 रूज ऑरेंज शेड

    orange shade

    बोल्ड लिपस्टिक में रूज ऑरेंज शेड काफी ट्रेंड में है। इसका एक स्ट्रोक ही काफी है। अगर आप बोल्ड लिपस्टिक कलेक्शन रखना चाहती हैं तो इसे अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करें। फेयर कलर वाली लड़कियों पर यह बोल्ड शेड काफी अच्छा लगेगा।

    इसे भी पढ़ें: ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक 

     

    5डार्क पर्पल शेड

    dark purple shade

    पर्पल शेड बोल्ड लिपस्टिक भी आपके लुक को पूरा चेंज कर देगी। आपको पर्पल शेड के कई लिपस्टिक शेड बाजार में आसान मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। पर्पल शेड आपके लुक को बोल्ड कर देगा। आप  किसी भी डे पार्टी में इस शेड की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। साथ ही ये शेड त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है और इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट है। 

    इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन टोन के अनुसार इस तरह चुनें सही पिंक लिपस्टिक

     

    6पैक्यूलियर पिंक

    peculiar pink shade lipstick

    पैक्यूलियर पिंक कलर भी बोल्ड शेड लिपस्टिक में शामिल है और पूरी तरह से बॉस लेडी वाइब्स देता है। इस खूबसूरत लिपस्टिक के इफेक्ट को बढ़ाने के लिए मिनिमल मेकअप करें। कोई एक्सट्रा ग्लैम की जरूरत नहीं है। सिर्फ बीबी क्रीम और मस्कारा के साथ बोल्ड पैक्यूलियर पिंक लिपस्टिक लगाएं।

    7ब्लैक लिपस्टिक

    black lipstick shade

    शायद आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है कि ब्लैक लिपस्टिक लगाना अब सामान्य बात हो गई है। आपने पॉप स्टार रिहाना को ब्लैक लिपस्टिक लगाए हुए जरूर देखा होगा। अगर आप भी यूनिक दिखना चाहती हैं तो ब्लैक लिपस्टिक आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी। 

    8मरून लिपस्टिक शेड

    maroon lipstick shade

    मरून लिपस्टिक शेड भी बोल्ड लिपस्टिक की लिस्ट में शुमार है। इस कलर की लिपस्टिक ज्यादातर स्किन टाइप पर अच्छी लगती है। आप भी मरून लिपस्टिक को बोल्ड स्टेटमेंट के लिए यूज कर सकती हैं। साथ ही नाइट पार्टी के लिए भी आप मरून लिपस्टिक लगा सकती हैं। 

    9वॉयलेट विक्सेन

    voilet lipstick shade

    अगर आप डार्क और बोल्ड लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपको वॉयलेट विक्सेन शेड खरीदना चाहिए। यह शेड आपको ऑनलाइन या मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। ये वॉयलेट  विक्सेन शेड लिपस्टिक आपको बोल्ड लुक देगी।

    10डार्क पिंक शेड

    pink lipstick shade

    यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठ बार्बी की तरह दिखें तो इसके लिए डार्क पिंक शेड कलर की लिपस्टिक लगाएं। ये डार्क पिंक लिपस्टिक शेड ब्रंच डेट के लिए अच्छा ऑप्शन है। साथ ही आप आपको अपनी मेकअप किट में इस लिपस्टिक शेड को जरूर शामिल करना चाहिए।