करवा चौथ का त्यौहार आने ही वाला है। हिंदू महिलाओं के लिए ये त्योहार बेहद ही खास और पवित्र होता है। इस दिन वह अपने पति की उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। जिसके बाद वह रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में मेहंदी लगाना सभी महिलाओं को पसंद होता है। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। हालांकि ऐसी मान्यता भी है कि मेहंदी का रंग जितना काला होता है, उस महिला का पति उसे उतना ही प्यार करता है।
लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण ज्यादातर महिलाओं को मेहंदी लगाने का समय ही नही मिल पता है। ऐसे में आपको टेंशन लेने की जरूरत नही हैं, क्यों कि आज हम आपको दिखाएंगे मेहंदी के कुछ डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं।
करवा चौथ मेहंदी डिजाइंस - Mehndi Designs for Karwa Chauth 2022
जाल मेहंदी डिजाइन
- देखने में इस तरह की मेहंदी काफी मॉडर्न स्टाइल की दिख रही है।
- अगर आप कुछ सिंपल और यूनिक डिजाइन की मेहंदी ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसा डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
- साथ ही इस तरह का डिजाइन आप स्केल की मदद से बना सकती हैं।
- डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए आप इस तरह से बेल डिजाइन से बॉर्डर बनाएं।
चेक मेहंदी डिजाइन
- अगर आप सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती है, तो चेक डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
- आप इन मेहंदी डिजाइन को आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं।
- यह डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है।
- आप इसे बाजार से भी लगवा सकती है।
- अगर आप करवा चौथ पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो इस तरीके की मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें।
बेल मेहंदी डिजाइन
- अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो बेल ये डिजाइन को आसानी से लगा सकती है।
- इसके साथ ही अगर आपको कुछ समझ न आए तो बिना सोचे समझे आप इस डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं।
- इसके अलावा अलग बेल डिजाइन के लिए सबसे छोटी उंगली पर भी डिजाइन बनवाएं।
- आप बाजार से बेल डिजाइन को 100 रूपये में आराम से लगवा सकती है।
- साथ ही आप इसमें रिंग बेल डिजाइन, पत्ती बेल डिजाइन, मोर बेल डिजाइन आदि को भी ट्राई कर सकती हैं।
Recommended Video
फिंगर मेहंदी डिजाइन
- अगर आप अपने हाथों के गदेली पर मेहंदी लगाने का मन नही है, तो आप इस डिजाइन को जरूर लगांऐ।
- इस फोटो में फिंगर में चेक डिजाइन बनाई गई है जिसे फूलों से लास्ट में कंप्लीट किया गया है।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
- करवा चौथ में पर अगर आपके पास टाइम नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे सही ऑप्शन है।
- आप इसे फ्रंट के साथ बैक पर भी लगा सकती है।
- आप कई महीन गोले बनाकर और उन्हें तरह-तरह की डिजाइंस से भरकर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
बैकहैंड मेहंदी डिजाइन
- इस मेहंदी डिजाइन में आपको अपनी उंगलियों को भरना होगा।
- आप चाहें तो केवल फ्लावर डिजाइन वाली बेल बना सकती हैं।
- डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए कलाई पर घड़ी का डिजाइन बना लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।