ग्लोइंग स्किन हर महिला की चाहत होती है। जिसके लिए महिलाएं अपने चेहरे का खयाल बहुत ध्यान से रखती हैं, लेकिन उम्र के साथ हमारी स्किन डल होने लगती है। कभी-कभी हमारे गलत प्रोडक्ट के प्रयोग करने के कारण भी हमारी स्किन भी डल हो जाती है। ऐसे में आप मलाई और शहद का प्रयोग कर सकती हैं। मलाई और शहद का स्किन पर इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। मलाई और शहद के यूज चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप इससे बने फेस पैक को चेहरे पर लगाकर अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका
शहद और मलाई फेस पैक के फायदे
स्किन के लिए शहद और मलाई के कई फायदे होते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को नेचुरल मॉइस्चर को मेंटेन रखते हैं। इसके साथ ही स्किन अगर रूखी होती है, तो उसमें मॉइस्चराइजर को बनाने में मदद करता है। शहद और मलाई के एक साथ इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी भी रहती है। अगर आप रोज शहद और मलाई से बना फेस पैक लगाती हैं, तो आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो तो आता ही है। इसके साथ कई अन्य समस्या जैसे जलन, सूजन भी ठीक हो सकता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन में कम उम्र में होने वाली झुर्रियों, फाइन लाइंस की समस्या, डार्क सर्कल आदि को भी कम करने में मदद करता है। वहीं मलाई भी स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करती है। इसके साथ ही यह स्किन पर मौजूद सभी डेड सेल्स को भी कम करने में मददगार होती है।
इसे भी पढ़ें : त्योहारों पर स्किन के हिसाब से ऐसा होना चाहिए स्किन केयर रूटीन
शहद और मलाई से बनाएं पैक
मलाई और शहद दोनों स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच मलाई
- 1 छोटा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच मलाई और 1 चम्मच शहद डालें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका मलाई और शहद से बना फेस पैक।
Recommended Video
लगाने का तरीका
- चेहरे को धो कर इस पैक को लगाएं।
- फिर स्किन को हल्के-हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे आपकी डेड स्किन हट जाएगी।
- कोशिश करें की इस पैक को आप करीब 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- फिर जब ये सूख जाए, तो चेहरे को नार्मल पानी से धो लें।
- आप इस पैक को रोज लगा सकती हैं।
- कुछ समय बाद आप स्किन में फर्क देखेंगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।