क्या आपकी नई-नई शादी हुई है? ऐसे में आपको रोजाना कई रिश्तेदारों से मिलना पड़ता है? कई दुल्हनें शुरुआत में सज-संवरकर रहना पसंद करती हैं। शादी के बाद इतने फंक्शन होते हैं जिनकी गिनती नहीं की जा सकती है। ऐसे में हर मौके पर सुंदर दिखना तो बनता ही है। बेस्ट लुक के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि मेकअप किस हिसाब से किया जाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में शहनाज हुसैन नई नवेली दुल्हन के लिए कुछ जरूरी मेकअप टिप्स बताएंगी।
इस तरह करें डे मेकअप
- दिन के दौरान लाइट और सटल मेकअप करना चाहिए। जब आप पाउडर लगा रही हैं तो इसे अच्छे से प्रेस करें। साथ ही फेस और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। ऐसा करने से मेकअप लंबे समय तक लगा रहेगा। लूज पाउडर की जगह आपको कॉम्पैक्ट पाउडर का उपयोग करना चाहिए। यह आपको फिनिश लुक देगा। लिपस्टिक हटे नहीं इसके लिए आपको होंठों पर भी फाउंडेशन लगनाा चाहिए।
- आई मेकअप के लिए वाटरप्रूफ मस्कारा और आईलाइनर बेस्ट है। लुक को सुंदर बनाने के लिए मैट लिपस्टिक के ऊपर एक डैब ग्लॉस लगाएं।
- आईशैडो के लिए ब्राउन और ग्रे कलर चुनें। यह आपकी आंखों को सॉफ्टर इफेक्ट देंगे। इसके बाद काजल लगाएं। यह आपकी आंखों को डार्क और चमकदार दिखाएंगे। (आई मेकअप टिप्स)
- लिपस्टिक के लिए मौवे, ब्राउन या गुलाबी जैसे हल्के पेस्टल रंग सूट करेंगे, बशर्ते यह आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो। यदि आपका रंग सांवला है ऑरेंज और पिंक शेड को न कहें। आप चाहें तो सिर्फ लिप ग्लॉस ही लगा सकती हैं। मैट या क्रीमी फिनिश वाले प्रोडक्ट्स दिन के लिए बेहतर होते हैं।

नाइट मेकअप कैसे करें
- गोल्डन ग्लो के लिए गोल्ड फाउंडेशन ट्राई करें। फिर गोल्डन टिंटेड पाउडर लगाएं। गोल्डन ग्लो नाइट मेकअप के लिए अच्छा लगता है। डार्क कॉम्प्लेक्शन पर वाइब्रेंट कलर खूब जंचते हैं। पेल कलर से दूर रहें।
- अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो डार्क कलर्स का यूज न करें। नॉर्मल इंडियन कॉम्प्लेक्शन के लिए वॉर्म एर्थी कलर्स जैसे कोरल, वाइन, प्लम, स्ट्रॉबेरी और रेड शेड सही होते हैं।
- जरूरी नहीं कि ब्लशर का कलर लिप कलर से पूरी तरह मेल खाता हो,लेकिन यह उसी कलर टोन में होना चाहिए। (ड्राई स्किन के लिए मेकअप टिप्स)
- ग्लैमरस आई मेकअप के लिए ब्राउन, ब्रॉन्ज और गोल्ड आई शैडो का इस्तेमाल करें। पलकों की क्रीज में डार्क ब्राउन कलर का आई शैडो लगाएं। आइब्रो के नीचे गोल्ड से हाईलाइट करें। आंखों को आउटलाइन करें। इसे ऊपरी पलक पर लगाएं, पलकों के पास लगाएं और कॉटन बड से स्मज करें। लोअर लिड पर काजल या आई पेंसिल की एक लाइन ब्लेंड करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- यदि अत्यधिक धूप में रहने से आपकी त्वचा सुलझ गई है तो चेहरे पर ठंडा दूध लगाएं।
- बालों को डीप कंडीशन करना न भूलें। इसके आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आंखों को रिलैक्स और गुलाब जल काम आएगा।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।