मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के नए से नए मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। बात अगर दिन के फंक्शन की करें तो आपको कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय सटल मेकअप किया जाता है। साथ ही दिन के समय लाइट कलर का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप भी दिन के समय मेकअप करते समय कंफ्यूज रहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लुक्स जो आप दिन के समय के लिए चुन सकती हैं। साथ ही बताएंगे उसे करने का सही तरीका और कुछ टिप्स।
नो मेकअप लुक
आजकल इस तरह का मेकअप काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा मेकअप करने के लिए आप चाहे तो फाउंडेशन को स्किप भी कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप पिंक या लाइट पीच कलर को चुनें। बता दें कि इस तरह का मेकअप व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर जैसे कलर के साथ बेहद खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही बेस मेकअप के लिए आप कंसीलर का कलर ऐसा चुनें जो आपकी त्वचा के सबसे करीब हो और आसानी से मैच हो पाए। (ट्रेंडी काजल डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : प्राइमर की जगह इस चीज का करें इस्तेमाल, मेकअप रहेगा लॉन्ग-लास्टिंग
विंग आई लाइनर लुक
विंग आई लाइनर वैसे तो काफी बोल्ड लुक देता है, लेकिन अगर आप आई लाइनर और उसके विंग को पतला रखें तो आसानी से आपको एक सटल लुक मिल पाएगा। साथ ही इस तरह के मेकअप के साथ आप लिप्स को न्यूड रखें और आई मेकअप में ग्लिटर को अवॉयड करें ताकि आपका आंखों पर बनाया गया विंग हाइलाइट हो कर नजर आए। बता दें कि इस तरह का मेकअप आप आप किसी भी तरह की ऑउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। (लेटेस्ट आईलाइनर डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : ड्राई स्किन वाली महिलाएं ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान
शिमर आई मेकअप
दिन के समय मेकअप करते समय ग्लिटर का इस्तेमाल बेहद कम ही किया जाता है। बता दें कि अगर आप शिमर आई मेकअप करना चाहती हैं तो आप इस तरह का मेकअप चुन सकती हैं। इसके लिए आप बारीक शिमर का इस्तेमाल करें। वहीं आप चाहे तो फॉयल आईशैडो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लुक को थोड़ा और आकर्षक बनाने के लिए आप लिप्स के लिए इस तरह का कूल टोन पिंक कलर को चुन सकती हैं। ध्यान रहे कि आप कलर को चुनते समय अपनी स्किन टोन का ख्याल रखें ताकि आपका लुक भद्दा न नजर आए।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये दिन के मेकअप के लिए लुक्स और उन्हें करना का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही कमेंट कर हमें अपनी राय जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courstesy : Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।