मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम न जाने कितने ही ऑनलाइन वीडियो की मदद लेते हैं। वहीं आजकल रोजाना मेकअप ट्रेंड बदल रहे हैं, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। बात अगर लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स की करें तो ग्लिटर आईलाइनर आजकल काफी चलन में नजर आ रहा है। इसके अलग-अलग डिजाइन और कलर आपको इंटरनेट पर देखने को आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आप भी मेरी तरह अपने मेकअप रूटीन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से ग्लिटर आईलाइनर का इस्तेमाल कर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं और दिख सकती हैं लाजवाब। साथ ही बताएंगे ग्लिटर आईलाइनर को लगाने का आसान तरीका।
एंजेल विंग ग्लिटर आईलाइनर
अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो आप एंजेल विंग आईलाइनर को ट्राई कर सकती हैं। सबसे पहले आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से डार्क ब्राउन कलर से क्रीज एरिया में ऐसे सेमी-सर्कल बनाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के लिए आप ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह का आईलाइनर लगाने के लिए आप लिक्विड ग्लिटर आईलाइनर का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों का इस्तेमाल कर इस तरह से एंजेल विंग आईलाइनर लगा सकती हैं। (लेटेस्ट काजल डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : रात के फंक्शन के लिए मेकअप करते समय रखें इन बातों का ख्याल
लूज ग्लिटर से लगाएं आईलाइनर
देखने में बेहद क्लासी नजर आता है इस तरीके का आईलाइनर। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप आईशैडो को आंखों के लिड और क्रीज एरिया में लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक कलर का ब्रॉड विंग आईलाइनर लगाएं। ऐसा करने के बाद आप ग्लिटर को ब्लैक आईलाइनर के ऊपर लगाएं। ऐसा करने के बाद आप बारीक साइज वाली लूज ग्लिटर का इस्तेमाल कर सिंपल ब्लैक आईलाइनर को एक क्लासी लुक दे सकती हैं। (ट्रेंडी आईलाइनर डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : ड्रूपी आईज है तो आई मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो करें
डबल आईलाइनर लुक
अगर आप ब्लैक और ग्लिटर दोनों तरह के आईलाइनर एक साथ लगाना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का लुक आप चुन सकती हैं। ऐसा लुक क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ऑउटफिट मैचिंग कलर का आईशैडो लगाना होगा और उसके बाद ब्लैक कलर का पतला आईलाइनर लगाना होगा। ऐसा करने के बाद आपको लिक्विड ग्लिटर आईलाइनर की मदद से ब्लैक आईलाइनर को आउटलाइन करते हुए उसी की शेप के हिसाब से डिजाइन बनाना होगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये ग्लिटर आईलाइनर की मदद से आई मेकअप और उन्हें करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।