हर महिला का फेस एकदम परफेक्ट शेप लिए हुए नहीं होता है, लेकिन मेकअप के जरिए उसे परफेक्ट टच दिया जा सकता है। अमूमन यह देखने में आता है कि महिलाएं अपने चीक्स से लेकर चिन तक की शेप को बेहतर बनाने के लिए कंटूरिंग की मदद लेती हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि कंटूरिंग आपकी हेयर लाइन, नोज, चीक्स या चिन पर ही होती है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यह वास्तव में एक तकनीक है, जो आपके चेहरे के विभिन्न अंगों को परफेक्ट शेप देने में मददगार है।
मसलन, अगर आपके लिप्स बहुत छोटे या पतले हैं तो आप लिप कंटूरिंग के जरिए उसे अधिक फुलर व अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं। अधिकतर महिलाएं अपने होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए लिप फिलर्स या फिर अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। हालांकि, यह काफी महंगे व दर्दनाक साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आप एक आसान तरीके से लिप्स को परफेक्ट शेप देना चाहती हैं तो लिप कंटूरिंग की मदद लें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको लिप कंटूरिंग के फायदों व उसके स्टेप्स के बारे में बता रही हैं-
क्या होती है लिप कंटूरिंग
लिप कंटूरिंग के फायदों पर चर्चा करने से पहले आपको यह समझ लेना चाहिए कि वास्तव में लिप कंटूरिंग क्या है। लिप कंटूरिंग आपके होठों के प्राकृतिक आकार को बढ़ाकर उन्हें अधिक बड़ा व फुलर दिखाने में मदद करती है। लिप कंटूरिंग के लिए आपको अलग से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बस आप लिप लाइनर, लिपस्टिक, लिप ग्लॉस और हाइलाइटर जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके अपने होंठों को अधिक ब्यूटीफुल बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः ग्लिटर आई मेकअप करते समय इन छह बातों का रखें ध्यान
लिप कंटूरिंग के फायदे
- लिप कंटूरिंग करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। मसलन-
- लिप कंटूरिंग के जरिए होंठों को एक बेहतर शेप दी जा सकती है। भले ही आपके लिप्स बहुत पतले हों या बहुत मोटे, आप उन्हें आसानी से बैलेंस लुक दे सकती हैं। (लिपस्टिक का ब्लश की तरह ऐसे करें इस्तेमाल)
- लिप कंटूरिंग करने के लिए आपको किसी भी तरह का दर्द या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। जबकि लिप फिलर्स काफी दर्दनाक साबित हो सकते हैं।
- अगर लिप कंटूरिंग करते समय कोई गड़बड़ हो जाती है तो उसे क्लीन करके दोबारा कंटूरिंग की जा सकती है। लेकिन अगर लिप फिलर्स में गड़बड़ हो जाए तो होंठ ही नहीं, चेहरे का भी पूरा आकार बिगड़ जाता है।
Recommended Video
लिप कंटूरिंग करने का तरीका-
लिप कंटूरिंग करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- सबसे पहले अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करें और फिर उस पर लिप बाम लगाएं। ध्यान रखें कि पपड़ीदार लिप्स पर कभी भी कंटूरिंग अच्छी नहीं लगती है। ( बेस्ट लिपस्टिक शेड)
- अब आप अपने लिपस्टिक के कलर से एक या दो शेड डार्क लिप लाइनर की मदद से आउटलाइन बनाएं। अगर आपके लिप्स बहुत थिन है तो आप थोड़ा आउटर तरीके से भी लाइनिंग कर सकती हैं। ताकि आखिरी में आपके लिप्स बड़े नजर आएं।
- अब आप लिप्स के क्यूपिड बो के ऊपर से शुरू होकर एक एक्स बनाएं। इसके बाद, अपने निचले होंठ के सेंटर में, एक लंबवत रेखा खींचें। लिप लाइनर आपके लिप्स को फिल करके उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाता है।
- अब आप अपनी पसंद की लिपस्टिक को लगाएं और ब्रश की मदद से उसे ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि अपने लिप लाइनर के सबसे करीब का रंग चुनें। एक बार जब आप अपने होठों पर पहला शेड लगा लें, तो क्रीमी लिपस्टिक का हल्का शेड लें।
- इस लाइट शेड को अपने होठों के बीच में लगाएं और अब अपने लिप्स को अधिक बड़ा व ब्यूटीफुल दिखाने के लिए आप लिप्स के सेंटर में हाइलाइटर या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
तो अब आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके लिप कंटूरिंग के जरिए अपने लिप्स को एक परफेक्ट शेप दें।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।