मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मिट्टी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप इसकी मदद से घर पर ही मड मास्क बना सकती हैं। त्वचा को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे हमारी स्किन में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है और आपका चेहरा चमकने लगेगा। इंटरनेशनल मड डे के खास मौके पर हम आपको मिट्टी से बनने वाले मास्क बनाना सिखाएंगे। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
कॉफी मड मास्क
कॉफी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एप्पल साइडर विनेगर आपकी स्किन को टोन करेगा। इसलिए स्किन डिटॉक्स के लिए आप यह मड मास्क बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच फ्रेंच ग्रीन क्ले
- 1 चम्मच कॉफी ग्राउंड्स
- 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 2-3 टी ट्री ऑयल
बनाने का तरीका
- एक बाउल में क्ले और कॉफी ग्राउंड्स को डालकर मिक्स करें।
- अब एप्पल साइडर विनेगर में एक चम्मच गुलाब जल डालकर इसे पतला करें।
- अब इसमें टी ट्री ऑयल डालकर इसे मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका कॉफी मड मास्क।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धो लें।
- अब किसी ब्रश की मदद से इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
- करीब 10-15 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- फिर अपने चेहरे पर लाइट मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इस मास्क को अपने चेहरे पर हफ्ते में केवल एक ही बार लगाएं।
चारकोल मड मास्क
चेहरे पर एक्टिवेटेड चारकोल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा एकदम साफ हो जाएगी। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम हो जाएगी।
आवश्यक सामग्री
- 3 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 1 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल
- 3 बड़े चम्मच विच हेज़ल
- 20 बूंदें टी ट्री ऑयल
बनाने का तरीका
- क्ले को एक बाउल में डालें।
- अब इसमें 3 बड़े चम्मच विच हेजल के डालें और इसे पतला कर लें।
- इससे क्ले का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। जिससे स्किन में इरिटेशन नहीं होगी।
- अब इसमें एक्टिवेटेड चारकोल और टी ट्री ऑयल डालकर इसे मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका चारकोल से बना मड मास्क।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
- जब यह मास्क सूख जाए तब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- इस मास्क का हफ्ते में केवल एक ही बार उपयोग करें।
- इससे आपकी त्वचा डिटॉक्स हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्किन को कूल-कूल बनाने के लिए रास्पबेरी की मदद से बनाएं ये फेस मास्क
एवोकाडो मड मास्क
इस मड मास्क से आपकी स्किन हाइड्रेट होगी। यह आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी को भी साफ करेगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच एवोकाडो पल्प
- 1 बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 2 चम्मच एवोकाडो तेल
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच एवोकाडो पल्प, 1 बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले, 2 चम्मच एवोकाडो तेल और 2 चम्मच शहद डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- लीजिए तैयार है आपका एवोकाडो मास्क।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- फिर अपने चेहरे को हल्के हाथों से मसाज दें।
- सर्कुलर मोशन में चेहरे को 3-5 मिनट तक रब करें।
- इस मास्क को सूखने के लिए रख दें।
- अब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार ही करें।
- इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।
डीप क्लींजिंग मड मास्क
त्वचा को डीप क्लीन करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर बना मड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 1 छोटा चम्मच कच्चा शहद
- 2 चम्मच पानी (आवश्यकतानुसार)
- आधा चम्मच कैमोमाइल पाउडर
- 2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
बनाने का तरीका
- एक बाउल में आधा चम्मच कैमोमाइल पाउडर, 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले, 1 छोटा चम्मच कच्चा शहद और 2 चम्मच पानी डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका मड मास्क।
लगाने का तरीका
- इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- बस आंखों के आसपास मास्क न लगाएं।
- अब इसे सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।