यह कहना गलत नहीं होगा कि लिपस्टिक ज्यादातर लड़कियों को पसंद होती है। मेकअप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल लिपस्टिक का ही किया जाता है। हालांकि, कोविड के कारण हमें फेस मास्क पहनना पड़ा, लेकिन फिर भी लड़कियों का लिपस्टिक के प्रति प्यार कम नहीं हुआ। आजकल आपको मार्केट में डिफरेंट शेड में लिपस्टिक मिल जाएंगी। चलिए जानते हैं शहनाज हुसैन द्वारा लिपस्टिक को स्टोर और लगाने का सही तरीका।
सही लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
इस बात का खास ध्यान रखें कि लिपस्टिक की क्वालिटी से कभी भी समझौता न करें। क्योंकि खराब क्वालिटी की लिपस्टिक से स्किन डिस्कलरेशन हो जाता है। इसके अलावा होंठ सूखने लगते हैं। खासतौर पर अगर आप मैट लिपस्टिक लगाती हैं, तो यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। बता दें कि लिप्स की स्किन हमारे बाकि चेहरे से अलग होती है। इसकी स्किन काफी पतली होती है और इसमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते हैं।
होंठों पर लगाएं ये चीजें
होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करने से यह सॉफ्ट रहते हैं। अगर आप मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करना नहीं चाहती हैं तो बादाम या मलाई को अपने लिप्स पर लगाकर सो जाएं। अगर आपके लिप्स का कलर डार्क है तो बादाम का तेल बेहद फायदेमंद होगा। यह स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए कौन सी क्रीम होती है बेस्ट, शहनाज़ हुसैन से जानें ब्यूटी टिप्स
Recommended Video
लिपस्टिक को स्टोर करने का तरीका
लिपस्टिक को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है, क्योंकि यह गर्मी और नमी के संपर्क में आने से प्रभावित हो सकते हैं।
- गर्मियों के दौरान लिपस्टिक को किसी भी प्लास्टिक बैग में डालकर फ्रिज में रख दें।
- इसके अलावा लिपस्टिक रखने के लिए एक अलग सा कॉर्नर बनाएं, ताकि आपको इसे ढूंढने में परेशानी न हो।
- जब गर्मी और ह्यूमिडिटी ज्यादा न हो तब आप लिपस्टिक को नॉर्मल ड्राअर में रख सकती हैं।
- लिप पेंसिल को शार्प करें और हमेशा ढक्कन लगा कर रखें। इससे पेसिंल पर धूल नहीं जमेगी। (मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के टिप्स)
- लिप ब्रश को महीने में कम से कम 2-3 बार जरूर धोएं। इसके लिए गर्म पानी में एंटीसेप्टिक लोशन डालें। फिर ब्रश को कुछ देर इसमें भीगने दें। इसके बाद साफ पानी से ब्रश को धो लें। ब्रश को सुखाना न भूलें। आप इसके लिए साफ कपड़े या टिश्यू का भी यूज कर सकती हैं।
घर पर इस तरह बनाएं लिपस्टिक
हालांकि, लिपस्टिक बनाना प्रोफेशनल काम है। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर बना सकती हैं। बस स्वच्छता का खास ध्यान रखें। इसके लिए आपको कलर्स, पिगमेंट्स,बीवैक्स, कांच का जार और वेजिटेबल ऑयल चाहिए होगा। 5 चम्मट वेजिटेबल ऑयल के साथ बीवैक्स को पिघला लें। कैस्टर ऑयल भी अच्छा होता है, लेकिन आपको बादाम या सूरजमुखी के तेल का उपयोग करना चाहिए। अब दूसरे बर्तन में पानी डालकर, इन्हें पिघलाएं। अब धीरे-धीरे से हिलाएं ताकि यह अच्छे से मिक्स हो जाए।
अब इस पेस्ट को अलग-अलग कांच के जार में डालें। इससे आपको अलग-अलग कलर्स मिलेंगे। अब इसमें बची हुई लिपस्टिक डालें। बस इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक ज्यादा पुरानी न हो और तेल अलग न हो जाए। अगर आप अलग लिपस्टिक शेड चाहती हैं तो दो-तीन रंगों का इस्तेमाल करें। मिश्रण के गर्म होने पर ही सारी मिक्सिंग कर लें। अब इसे ठंडा होने दें। जिस में कलर न हो उसे आप लिप ग्लॉस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आप शहनाज हुसैन के प्रोडक्ट्स खरीद सकती हैं।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।