इन दिनों फेक नेल्स या ऐक्रेलिक नेल्स के इस्तेमाल का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। ये आर्टिफिशियल नेल्स आपके छोटे नेल्स को ना केवल लंबा और अधिक शेप में दिखाने में मदद करते हैं, बल्कि इससे आपकी उंगलियां और हाथ भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ऐक्रेलिक नेल्स आपके रियल नेल्स पर काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन एक बार आर्टिफिशियल नेल्स का इस्तेमाल करने के बाद उनकी सही तरह से केयर करना बेहद आवश्यक हो जाता है।
अगर आप इन्हें लंबे समय तक पहनना चाहती हैं तो इनकी केयर करने पर भी उतना ही ध्यान दें। आप इन्हें टूटने से बचाने और इनकी खूबसूरती को ऐसे ही बरकरार रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
अपने फेक नेल्स के साथ रहें सॉफ्ट
जब बात फेक नेल्स की केयर की होती है तो यह बेहद आवश्यक है कि आप उसके साथ सॉफ्ट रहें। भले ही फेक नेल्स लगाने के बाद आपके नेल्स भले ही लंबे नजर आएं, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करें। कभी भी अपने नाखूनों से किसी कंटेनर या फिर अन्य किसी चीज को ना खोलें। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा करने से न केवल आपके ऐक्रेलिक टूटने का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि इससे आपके रियल नेल्स को भी नुकसान पहुंच सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- अब Acrylic Nails को हटाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, जानें इन्हें घर पर हटाने का तरीका
फेक नेल्स को रखें सूखा
जब बात फेक नेल्स की देखभाल की होती है तो आपको इन्हें हमेशा सूखा रखने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने ऐक्रेलिक नेल्स को कम से कम पानी के संपर्क में लाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल आपके फेक नेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि इससे नेल फंगस भी हो सकते हैं। साथ ही साथ, जब आपके फेक नेल्स पानी के अत्यधिक संपर्क में आते हैं तो इससे ऐक्रेलिक नेल ग्लू लूज हो जाता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि जब आप अपने हाथ धोएं तो इसे पूरी तरह से अच्छी तरह सुखा लें। साथ ही साथ, पानी से जुड़े काम जैसे बर्तन धोना आदि करते समय ग्लव्स अवश्य पहनें।
एसीटोन के इस्तेमाल से बचें
जब हम फेक नेल्स लगवाते हैं तो ऐसे में नेल्स को और भी अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह की नेल पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दूसरी नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल्स पर मौजूद नेल पेंट को हटाना होता है। लेकिन ऐसे में आपको हमेशा एसीटोन फ्री नेल पेंट रिमूवर को ही काम में लाना चाहिए। आपको एसीटोन वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके फेक नेल्स खराब हो जाएंगे।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- फेक नेल्स लगाते समय स्किन पर लग गया है नेल ग्लू, तो इस तरह निकालें इसे
नेल्स के आसपास की एरिया की केयर
फेक नेल्स लगाने के बाद हम सभी नाखूनों की देखभाल करते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ आपको नेल्स के आसपास की स्किन पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। याद रखें कि इस एरिया को भी साफ रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि खुद नाखूनों की देखभाल करना। इसके लिए आप रोजाना अपने हाथों पर मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें। अगर आपको नेल के आसपास सूखापन, रेडनेस और स्किन पीलिंग जैसे संकेत नजर आते हैं, तो यह संक्रमण के कारण हो सकता है।
तो अब अगर आपने भी फेक नेल्स लगवाए हैं तो उनकी केयर करने के लिए इन टिप्स को अवश्य फॉलो करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik