बिना एसीटोन के इस तरह रिमूव करें एक्रिलिक नेल्स

ब्यूटी ट्रेंड में एक्रिलिक नेल्स का फैशन ट्रेंड में है। इस ट्रीटमें ट के लिए नेल आर्ट स्टूडियो जाना पड़ता है। हालांकि, यह फेक नेल्स नाखूनों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। 

Hema Pant
  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-02-07, 18:04 IST
how to remove fake nails in hindi

आजकल एक्रिलिक नेल्स का क्रेज बेहद बढ़ गया है। एक्रिलिक नेल्स को नेल्स एक्सटेंशन, फॉल्स नेल्स, आर्टिफिश्यल नेल्स और न जानें क्या क्या कहा जाता है। अगर आपके नाखूनों की ग्रोथ नहीं होती है तो आप भी यह ट्रीटमेंट ले सकती हैं। हालांकि, यह आपके असली नाखूनों को कुछ हद तक डैमेज कर सकते हैं।

इन नाखूनों को रिमूव करने के लिए एसीटोन का इस्तेमाल किया जाता है, जो नाखूनों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। एसीटोन में केमिकल होता है। आप बिना एसिटोन के भी नाखूनों को रिमूव कर सकती हैं। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे करें एक्रिलिक नेल्स को रिमूव? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

साबुन का पानी

how to remove acrylic nailsअगर आप बिनी केमिकल के एक्रिलिक नाखून को हटाना चाहती हैं तो इसके लिए साबुन का पानी फायदेमंद होगा।

क्या करें?

  • इसके लिए आपको एक बाउल में पानी को गर्म करना होगा।
  • अब इसमें साबुन को भिगने के लिए छोड़ दें। इस साबुन के पानी में करीब 10 मिनट तक अपने नाखूनों को भिगोकर रखें। ऐसा करने से आपके नाखून में लगी अडहेसिव
  • ढीली हो जाएगी और आप आसानी से नाखूनों को रिमूव कर पाएंगी।
  • 10 मिनट बाद कॉटन पैड या स्वैब की मदद से नाखूनों को हटा लें। अगर कोई नाखून निकलता नहीं है तो इसके लिए आप क्यूटिकल पुशर का उपयोग कर सकती हैं।

क्यूटिकल ऑयल

how to remove acrylic nails in hindiक्यूटिकल ऑयल खास नाखूनों के लिए ही बनाया गया है। यह जोजोबा और बादाम के तेल का मिश्रण है। इसके इस्तेमाल से गोंद नरम हो जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून खराब न हो तो आपको एसीटोन या सोप वाटर की जगह क्यूटिकल ऑयल का उपयोग करना चाहिए। यह न केवल एक्रिलिक नेल्स को रिमूव करने का काम करता है बल्कि इससे आपके क्यूटिकल्स मॉइश्चराइज और हेल्दी रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:घर बैठे इन आसान स्टेप्स में करें नेल एक्सटेंशन, जानें तरीका

क्या करें?

  • नाखूनों के बेस पर क्यूटिकल ऑयल की कुछ बूंदें लगाएं।
  • अब इसे अच्छे से अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
  • कुछ देर बाद नाखून अपने आप लूज हो जाएंगे और आप इन्हें हटाने में सक्षम होंगी।
  • क्यूटिकल ऑयल की कुछ बूंदों को हर एक नाखून के बेस पर लगाएं और इसके सोखने का इंतजार करें। (नेल एक्सटेंशन कैसे करें)
  • इससे गोंद को हटाना आसान हो जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

tips for acrylic nails

  • एक्रिलिक नेल्स आपके असली नाखूनों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको इन्हें रिमूव करने के बाद नाखूनों को नरिश करना चाहिए। लोशन या तेल की मदद से नाखूनों को हाइड्रेट रखें।
  • मॉइश्चराइज का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि फेक नेल्स के कारण आपके नाखून काफी डैमेज हो जाते हैं।
  • नाखूनों का सांस लेना भी जरूरी है, तब ही यह हेल्दी रहेंगे। इसलिए इन्हें रिमूव करने के बाद आपको नेल पेंट नहीं लगानी चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer