जब ठंड का मौसम आता है तो स्किन का रूखापन बढ़ने लगता है। यह एक ऐसा मौसम है, जब स्किन को अतिरिक्त नरिशमेंट की जरूरत होती है। चेहरे के रूखेपन के कारण आपकी स्किन में इचिंग व रेडनेस की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन को फिर से मुलायम बनाने के लिए आप खुद घर पर ही फेस क्रीम बना सकती हैं।
यूं तो विंटर में कई चीजों की मदद से फेस क्रीम तैयार की जा सकती है, लेकिन विटामिन ई को इस होममेड फेस क्रीम में शामिल करना यकीनन एक अच्छा विचार है। विटामिन ई ना केवल आपकी स्किन के रूखेपन को दूर करने में मददगार है, बल्कि यह स्किन को रिजुविनेट करने में अहम् भूमिका निभाता है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही विटामिन ई की मदद से बनने वाली फेस क्रीम के बारे में बता रहे हैं-
विटामिन ई ऑयल के फायदे
विटामिन ई ऑयल को स्किन पर इस्तेमाल करने के कई लाभ हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट और पोषण प्रदान करता है। यह आपकी स्किन को अधिक स्मूद बनाता है। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन पर मौजूद हाइपरपिग्मेंटेशन और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। यह ऑयल आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।
घर पर ऐसे बनाएं विटामिन ई फेस क्रीम
जब आप घर पर विटामिन ई फेस क्रीम तैयार कर रही हैं तो ऐसे में विटामिन ई के साथ-साथ नारियल का तेल, और कोको बटर आदि इंग्रीडिएंट्स की भी जरूरत होगी। यह आपकी स्किन को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें-विटामिन-ई की मदद से घर पर ही बनाए जा सकते हैं ये सीरम
आवश्यक सामग्री-
- कोको बटर - 3 बड़े चम्मच
- वर्जिन कोकोनट ऑयल - 4 बड़े चम्मच
- विटामिन ई तेल - 1 छोटा चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 3-4 बूंदें
विटामिन ई फेस क्रीम कैसे बनाएं
- विटामिन ई फेस क्रीम तैयार करने के लिए आप सबसे पहले कोको बटर और वर्जिन कोकोनट ऑयल को डबल बॉयलर में पिघलाएं। एक बार पिघलने के बाद, सब कुछ एक साथ मिला लें।(कोकोनट ऑयल के फायदे)
- अब आप गैस बंद कर दें और फिर थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।
- अब आप इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई ऑयल को एक साथ मिलाएं।
- अब आप सामग्री को एक कटोरे में रखें, प्लास्टिक रैप में लपेटें और लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इस मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकालें और इसे झागदार होने तक फेंटना शुरू करें।
- अब आप इसे एक कंटेनर में डालें। आपकी फेस क्रीम बनकर तैयार है।
विटामिन ई फेस क्रीम का उपयोग करते समय सावधानियां
- यूं तो विटामिन ई फेस क्रीम आपकी स्किन को नरिश्ड करती हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। मसलन-
- चूंकि यह तेल बहुत चिपचिपा होता है, इसलिए बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए आप इसे रात में इस्तेमाल करें।
- अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है या फिर आपको अक्सर ब्रेकआउट्स की समस्या रहती है तो ऐसे में आप विटामिन ई ऑयल रिच फेस क्रीम का इस्तेमाल करने से बचें।
- विटामिन ई तेल आपकी स्किन पोर्स को क्लॉग कर सकता है, इसलिए इसका बार-बार उपयोग नहीं करना चाहिए।
- यदि आपको विटामिन ई तेल से एलर्जी है, तो यह त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए, पहली बार इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।