सर्दी के मौसम में होंठों के फटने और रूखेपन की समस्या बेहद आम है। ऐसे में अपने लिप्स की केयर करने के लिए लिप बाम का नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। यूं तो मार्केट में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन अक्सर इनके इस्तेमाल से लिप्स में जलन की समस्या शुरू हो जाती है।
हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता हो। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप घर पर ही लिप बाम तैयार करें। होममेड लिप बाम होंठों को हाइड्रेटेड रखते हैं और पूरे दिन नमी को लॉक कर देते हैं। अगर आप चाहें तो पम्पकिन ऑयल की मदद से लिप बाम बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पम्पकिन ऑयल की मदद से लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
पम्पकिन ऑयल के फायदे
पम्पकिन ऑयल से लिप बाम बनाने के कई फायदे हैं। इसमें जिंक, प्रोटीन और कैरोटेनॉयड्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे स्किन फूड भी कहा जाता है। जिसके कारण यह आपके लिप्स को हील व रिपेयर करने में मदद करता है। इसकी एक बेहद ही अच्छी गंध होती है, जिसके कारण आपको फील गुड होता है।
पम्पकिन ऑयल और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम
इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको पम्पकिन ऑयल के अलावा कुछ अन्य चीजों की जरूरत होगी।(कोको बटर से बनाएं लिप बाम)
आवश्यक सामग्री-
- 8 ग्राम बीसवैक्स
- 10 ग्राम वर्जिन कोकोनट ऑयल
- 6 ग्राम कोको बटर
- 16 ग्राम पम्पकिन सीड ऑयल
- एक विटामिन ई कैप्सूल
लिप बाम बनाने का तरीका-
- एक डबल बॉयलर में बीसवैक्स, कोको बटर और कोकोनट ऑयल डालकर पिघलाएं।
- अब आप इसमें पम्पकिन सीड ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल डालें।
- आप इसे हल्का ठंडा होने दें।
- अब आप इसे एक लिप बाम कंटेनर में डालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- आपका लिप बाम बनकर तैयार है।
जोजोबा ऑयल और पम्पकिन ऑयल से तैयार करें लिप बाम
जोजोबा ऑयल बेहद ही हाइड्रेटिंग होता है और यह फटे होंठों की समस्याको दूर करने में मदद करता है। इसलिए इससे लिप बाम बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। आप इसमें पम्पकिन सीड ऑयल को शामिल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 3 बड़े चम्मच जोजोबा ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच बीसवैक्स
- 2 चम्मच विटामिन ई तेल
- 5-6 बूंद पम्पकिन ऑयल
- 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
लिप बाम बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक डबल बॉयलर बीसवैक्स को पिघलाएं।
- अब इसमें पम्पकिन ऑयल, जोजोबा ऑयल, विटामिन ई ऑयल, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें।
- अब आप इसे सावधानी से लिप बाम ट्यूब या छोटे लिप बाम कंटेनर में डालें।
- जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा तो आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
शिया बटर और पम्पकिन ऑयल से बनाएं लिप बाम
शिया बटर आपके लिप्स को अतिरिक्त नरिशमेंट व नमी प्रदान करता है। इसलिए इससे लिप बाम बनाकर आप अपने होंठों का आसानी से ध्यान रख सकती हैं।(गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं लिप बाम)
आवश्यक सामग्री
- 11 ग्राम बीसवैक्स
- 14 ग्राम शिया बटर
- 20 ग्राम पम्पकिन ऑयल
- 20 ग्राम जोजोबा ऑयल
- 7-8 बूंदे ऑरेंज एसेंशियल ऑयल
- 2-3 बूंदे लौंग एसेंशियल ऑयल
Recommended Video
लिप बाम बनाने का तरीका-
- सबसे पहले डबल बॉयलर में बीसवैक्स और शीया बटर को पिघलाएं। जिससे यह पूरी तरह से पिघलकर मिक्स हो जाए।
- अब आप इसमें पम्पकिन ऑयल, जोजोबा ऑयल डालकर मिक्स करें।
- अब इसे हीट से हटाएं और फिर इसमें ऑरेंज एसेंशियल ऑयल, लौंग का तेल डालकर मिक्स करें।
- आप इसे लिप बाम ट्यूब या टिन में डालें और ठंडा होने दें।
- आपका लिप बाम तैयार है। आप इसे अपने लिप्स पर लगाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।