सुंदर और मजबूत बाल हर महिला की ख्वाहिश होते हैं। बालों का मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन बालों पर तरह-तरह के प्रोडक्ट लगाने से हमारे बाल खराब हो जाते हैं। कमजोर बाल आसानी से झड़ने लगते हैं। जिससे बालों का वॉल्यूम कम हो जाता है। क्या आपके भी कंघी करने से बाल झड़ने लगते हैं? झड़ते बालों की समस्या को दूर करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको स्ट्रेंथनिंग क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। स्ट्रेंथनिंग क्रीम आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों में शाइन लाने में भी मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर पर भी बड़ी आसानी से इस क्रीम को बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम बनाने का तरीका।
केले और ऑलिव ऑयल से बनी क्रीम के फायदे
दही में फैटी एसिड,विटामिन ए,विटामिन बी,विटामिन सी,आयरन,फास्फोरस, लैक्टिक एसिड,कैल्शियम,कोलेस्ट्रॉल और सोडियम पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व बालों को मजबूत और स्ट्रेट बनाने में मदद करते हैं। वहीं लैक्टिक एसिड और विटामिन सी क्यूटिक्लस से अतिरिक्त ऑयल और गंदगी को हटाते हैं। जिससे आपके बाल सॉफ्ट हो जाते हैं, जिन्हें देखने पर आपके बाल स्ट्रेट नजर आते हैं। दूसरी ओर केला और ऑलिव ऑयल बालों को हाइड्रेट करता है, जिससे आपके बाल क्रीम लगाने के बाद सॉफ्ट, स्ट्रॉन्ग, सिल्की और शाइनी दिखते हैं।
स्ट्रेंथनिंग क्रीम लगाने के फायदे
- होममेड स्ट्रेंथनिंग क्रीम आपके बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
- डल बालों में शाइन लाने के लिए स्ट्रेंथनिंग क्रीम फायदेमंद मानी जाती है।
- अगर आपके बाल फ्रिजी हैं तो आपको क्रीम का उपयोग करना चाहिए। यह बालों में मॉइश्चर को सील करता है, जिससे बाल फ्रिजी नहीं होते हैं।
आवश्यक सामान
- 2 पके केले
- 2 चम्मच खट्टी दही
- 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले केले के छिलके को हटा लें।
- अब छिले हुए केले को एक बाउल में डालें। फॉर्क की मदद से केले को अच्छे से मैश कर लें।
- अब मैश किए हुए केले में दही, ऑलिव ऑयल और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपकी केले से बनी होममेड स्ट्रेंथनिंग क्रीम। (दोमुंहे बालों के लिए होममेड हेयर मास्क)
हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम लगाने का तरीका
- इस क्रीम को लगाने से पहले यह चेक कर लें कि कहीं आपके बाल गीले तो नहीं है।
- सूखे और ब्रश किए हुए बालों पर ही क्रीम लगाएं।
- बालों को अलग-अलग सेक्शन में क्लिप की मदद से सिक्योर कर लें।
- हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें। ब्रश की मदद से क्रीम को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
- एक हाथ से ब्रश और दूसरे से अपनी उंगली से क्रीम लगाएं।
- करीब 30 मिनट तक बालों में हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम को लगे रहने दें।
- शैंपू का इस्तेमाल न करें। अपने बालों पर कंडीशनर लगाएं। करीब 5 मिनट तक बालों में कंडीशनर लगाकर रखें।
- इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। (डैंड्रफ की समस्या के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे)
- बाल धोने के बाद स्ट्रेंथनिंग ब्रश या चौड़े दांतो वाली कंघी से बालों को ब्रश कर लें।
- अपने बालों पर तौलिया या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
- नेचुरली अपने बालों को सूखने दें।
इन बातों का रखें ध्यान
- इस हेयर स्ट्रेंथनिंग क्रीम का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें। (नींबू से बनाएं हेयर मास्क)
- आपको अपने बालों में किसी भी स्टाइलिंग जैल या क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- आपको किसी भी केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- समय-समय पर अपने बालों को धोते रहें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।