आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर न केवल सेहत बल्कि त्वचा पर भी पड़ता है। खराब खान-पान की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। इसके अलावा कम उम्र में चेहरे पर फाइन लाइन्स देखने को मिलती हैं। ये फाइन लाइन्स कुछ समय बाद झुर्रियां बन जाती है। वहीं अधिकतर महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। केमिकल ट्रीटमेंट लेने से स्किन कम समय में अच्छी तो हो जाती है लेकिन लंबे समय बाद चेहरे पर इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए।
अगर आपके चेहरे पर भी फाइन लाइन्स है तो आप समय रहते इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में रेगुलर ब्यूटी रूटीन फॉलो करना थोड़ा मुश्किल काम है। आप परेशान न हो हम आपको इस लेख में चेहरे की फाइन लाइन्स कम करने के लिए होममेड फ्रूट फेस मास्क के बारे में बताएंगे। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी।
शहद और केले का फेस मास्क
केले में विटामिन ए, ई, सी, जिंक, एमीनो एसिड और पोटेशियम पाया जाता है। जो कि सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन स्किन सेल्स को मजबूत करता है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाती है।
फेस मास्क की रेसिपी
सामग्री
- 2 चम्मच मैश किया हुआ केला
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दही
- गुलाब जल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल लें। इस बाउल में केले को छीलकर मैश बना लें।
- अब इस केला शहद और गुलाब जल मिला लें।
- इसके बाद दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं ।
- 20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।
नोट- हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का उपयोग करें। कुछ समय बाद आपके चेहरे पर असर देखने को मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ेंः अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
एवोकाडो और ओट्स फेस पैक
एवोकाडो में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो कि एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसके अलावा एवोकाडो त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने में भी मदद करता है। ओट्स त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में बेहद मददगार है।
एवोकाडो फेस मास्क बनाने का तरीका
सामग्री
- दो चम्मच पका हुआ एवोकाडो का मैश ( एवोकाडो के फायदे)
- एक चम्मच पिसा हुआ ओट्स
- पानी
विधि
- सबसे पहले एक बाउल लें।
- इस बाउल में एवोकाडो का मैश बना लें
- अब इसमें पिसा हुआ ओट्स मिला दें।
- इसके बाद पानी मिलाकर स्मदू पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसे चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।
नोट- इस फेस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः दालचीनी की मदद से इस तरह करें लिप्स की केयर
Recommended Video
सेब और शहद का फेस पैक
सेब में विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कि चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। सेब को आप अपनी डाइट के साथ साथ स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं। ( स्किन के लिए बेस्ट विटामिन्स)
कैसे बनाएं फेस पैक
सामग्री
- दो चम्मच सेब का मैश
- एक चम्मच शहद
विधि
- फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक सेब लें।
- सेब को उबाल कर इसका पेस्ट बना लें
- अब इसमें शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- लीजिए आपका होममेड फेस मास्क तैयार है।
- अब इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।