Cracked Feet Medicine: कुछ महिलाओं की एड़ियां सिर्फ सर्दियों में नहीं फटती, पूरे 12 महीने फटी रहती हैं। कई बार इनकी हालत इतनी खराब रहती है कि एड़ियों से खून निकलने लगता है और अक्सर दर्द (Painful Cracked Heels) रहता है। दरअसल हम घर के कामों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि इस समस्या की ओर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं। ज्यादा हुआ तो हम उन्हें हफ्ते में एक बार धोकर साफ कर लेते हैं और सोचते हैं इससे फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।
क्रैक हील्स वैसे अचानक नहीं होती हैं, ऐसा तब होता है जब आप उनका ख्याल नहीं रखती हैं। पैरों का ध्यान न रखने पर वो रूखे होने लगते हैं और धीरे-धीरे उनमें डेड स्किन बढ़ने लगती है। इससे पैरों की आसपास त्वचा सख्त भी हो जाती है।
अगर आप खूबसूरत और सुंदर एड़ियां चाहती हैं तो उसका बहुत ख्याल रखें और बस कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें ठीक कर सकती हैं। हमें पहले भी आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएं और आज जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं वो हर घर में मौजूद होता है। यह है नारियल का तेल जिसे हर घर में इस्तेमाल करते हैं। आप इस तेल की मदद से अपने पैरों को सॉफ्ट बना सकती हैं। दो दिन में क्रैक हील्स (Cracked Heels) से छुटकारा पाने के लिए आप यह नुस्खा जरूर आजमाएं।
नारियल का तेल और हल्दी का नुस्खा
हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण त्वचा की जलन को शांत करने में मदद करता है। इसके एंटीसेप्टिक गुण क्रैक हील को ठीक करने में बहुत मदद करते हैं। वहीं नारियल का तेल सूजन को कम करता है और इसमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को कोमल बनाता है।
सामग्री-
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 2 चम्मच कच्ची हल्दी
क्या करें-
- सबसे पहले एक कटोरी में कच्ची हल्दी को ग्रेट कर लें।
- नारियल के तेल को गुनगुना करें और इसे हल्दी में अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब अपने पैरों को साफ करके हल्दी तेल को अपने पैरों में लगाएं। ध्यान रखें कि क्रैक्स में इसे अच्छे से भर लें।
- इसे लगाने के बाद सॉक्स पहनकर इसे रातभर पैरों में लगे रहने दें और सुबह उठकर पैर धोकर सुखाएं और फिर नारियल का तेल लगाएं।
- इससे न सिर्फ एड़ियां ठीक होंगी बल्कि आपके दर्द में भी कमी होगी।
नारियल का तेल और पैराफिन वैक्स का नुस्खा
पैराफिन वैक्स आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है और साथ ही त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है। इससे निकलने वाली हीट से पैरों के दर्द में राहत मिलती है और यह फटी एड़ियों को भरने का काम भी करता है। नारियल तेल घावों को भरने के साथ त्वचा को मॉइश्चराइज भी करेगा।
सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
- 2 बड़े चम्मच पैराफिन वैक्स
क्या करें-
- सबसे पहले पैराफिन वैक्स को गर्म कर लें और उसमें नारियल का तेल मिलाकर दोनों चीजों को मिक्स करें।
- पैरों को प्यूमिक स्टोन से स्क्रब कर लें ताकि आपकी डेड स्किन निकल जाएं।
- उसके बाद पैराफिन वैक्स और नारियल को पैरों में लगाकर सॉक्स पहन लें।
- रातभर में आपको इससे काफी आराम मिलेगा और आपके पैर कोमल दिखने लगेंगे।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार आजमाकर जरूर देखें।
नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और यह मृत त्वचा को हटाकर उसे सॉफ्ट बनाता है। आप घर पर क्रैक क्रीम (Cracked Feet Cream) बनाकर भी पैरों को मुलायम बना सकती हैं। अगर आप यह नुस्खे न भी आजमाएं तो पैरों को रोजाना अच्छे से धोकर सुखाएं और फिर नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे भी आपको बहुत फर्क देखने को मिलेगा।
Recommended Video
नोट: जरूरी नहीं यह नुस्खा सभी के लिए भी काम करे। अगर आपका क्रैक्स में गंभीर घाव हैं, तो किसे घरेलू नुस्खे लगाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
आप भी ऐसा नुस्खा जानती हैं तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आपको यह जानकारी पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।